Bihar IPS Transfer: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नए साल में 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

बिहार पुलिस में 'महा-सर्जरी': क्या चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बिछाई है नई सुरक्षा बिसात? साल 2026 की शुरुआत होते ही बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। एक साथ 71 आईपीएस अधिकारियों के तबादले ने कई कयासों को जन्म दे दिया है। पटना से लेकर सुदूर जिलों तक के कप्तान बदल दिए गए हैं। आखिर इस बड़े फेरबदल के पीछे का रणनीतिक कारण क्या है? पूरी सूची और विश्लेषण यहाँ देखें।

Bihar IPS Transfer

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

जनवरी 9, 2026

Bihar IPS Transfer: बिहार में नए साल के आगमन के साथ ही पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फैसले को पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

प्रीता वर्मा को मिली नई अहम जिम्मेदारी

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अब तक पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम नियुक्त किया गया है। यह पद राज्य में पुलिस आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व माना जाता है।

एसटीएफ और विशेष सशस्त्र पुलिस में फेरबदल

एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन, जिनके पास अब तक एडीजी अभियान एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार था, उन्हें अब पुलिस महानिदेशक एसटीएफ बनाया गया है। वहीं, सीनियर आईपीएस अधिकारी आर मलर विली, जो पुलिस महानिदेशक सह निदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के पद पर थे, उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मद्य निषेध, स्पेशल ब्रांच और रेलवे में बदलाव

वीकर सेक्शन के एडीजी अमित कुमार जैन को अब मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का एडीजी बनाया गया है। स्पेशल ब्रांच के अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अपर पुलिस महानिदेशक बजट, अपील और कल्याण कमल किशोर सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

साइबर अपराध और हेडक्वार्टर में नई तैनाती

पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस रंजीत कुमार मिश्रा को अब पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई बनाया गया है। कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार को प्रमोशन देकर आईजी हेडक्वार्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, साइबर क्राइम के डीआईजी संजय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की जिम्मेदारी दी गई है।

रेंज और बटालियन स्तर पर भी बड़े बदलाव

पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ विवेकानंद को पूर्णिया रेंज का आईजी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 जमालपुर के कमांडेंट पुष्कर आनंद को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 6 बेगूसराय का कमांडेंट बनाया गया है। उनके पास बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 19 बेगूसराय का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

पटना लॉ एंड ऑर्डर और जिलों में नई नियुक्तियां

गयाजी के सीनियर एसपी आनंद कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक लॉ एंड ऑर्डर पटना नियुक्त किया गया है। सारण के एसपी कुमार आशीष को प्रमोशन देकर डीआईजी कोसी क्षेत्र सहरसा बनाया गया है। वहीं, एसटीएफ के एसपी संतोष कुमार अब किशनगंज के एसपी होंगे।

कई जिलों में बदले एसपी और एसएसपी

अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी कांटेश कुमार मिश्रा को एसएसपी मुजफ्फरपुर बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 के समादेष्टा जितेंद्र कुमार को अररिया का एसपी नियुक्त किया गया है। साइबर अनुसंधान एवं अभियान के एसपी विनय तिवारी को गोपालगंज का एसपी बनाया गया है, जबकि भागलपुर के एसपी हृदय कांत अब आतंकवाद निरोधी दस्ता, पटना के एसपी होंगे। इस व्यापक फेरबदल से राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More : Dr Rameez Arrested: रेप और धर्मांतरण का आरोपी डॉ. रमीज दबोचा गया, KGMU ने भी किया निष्कासित