Board Result 2026: बिहार के छात्रों के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला सामने आया है। BSEB इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित करने वाला है। हालांकि, आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं की गई है। रिजल्ट के साथ ही टॉप 10 छात्रों की सूची भी जारी होगी और इस मौके पर शिक्षा मंत्री पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों और अभिभावकों को जानकारी देंगे।
RBSE 10वीं रिजल्ट 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी कर सकता है रिजल्ट, यहां जानें चेक करने का तरीका
टॉपर्स के लिए बढ़े इनाम
आपको बता दें कि,इस बार बिहार सरकार ने टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि और सुविधाओं में बड़ा बदलाव किया है। पिछले साल जहां प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 1 लाख रुपये नकद और लैपटॉप दिया गया था, वहीं इस बार इनाम दोगुना कर दिया गया है।
- पहला स्थान: 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर
- दूसरा स्थान: 1.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर
- तीसरा स्थान: 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर
- चौथे से दसवें स्थान तक: 20,000 रुपये नकद और लैपटॉप
स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी

इनाम के साथ-साथ स्कॉलरशिप की राशि भी बढ़ा दी गई है। अब टॉप 10 छात्रों को मासिक 2,000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी, जो पहले 1,200 रुपये थी।
- यह स्कॉलरशिप सरकारी संस्थानों में कक्षा 11 और 12 तक जारी रहेगी।
- टेक्निकल या डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों को पढ़ाई पूरी होने तक यह लाभ मिलेगा।
इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को आगे की पढ़ाई में वित्तीय सहयोग देना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
UP B.Ed 2026: टीचर बनने का सपना? यूपी बीएड फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ी
रिजल्ट देखने का तरीका
छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया जाएगा।पिछले साल की 10वीं परीक्षा में टॉप 10 की सूची में कुल 123 छात्र शामिल थे। इनमें पश्चिमी चंपारण की अंशु कुमारी ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया था।









