Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का अच्छा प्रदर्शन, देखें टॉपर्स लिस्ट

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित। छात्राओं ने फिर दिखाया दम, टॉपर्स लिस्ट में कुल 26 में 19 लड़कियां शामिल। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानिए किसने हासिल किया पहला स्थान और कैसे छात्राओं ने हर स्ट्रीम में बाजी मारी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 23, 2026

Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र और छात्राओं को अब राहत मिली है। इस बार भी छात्राओं ने रिजल्ट में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। टॉपर्स की बात करें तो इसमें 26 छात्र शामिल हैं, जिनमे 19 छात्राएं हैं।

BSEB 12th Result OUT: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आउट, एक क्लिक में चेक करें परिणाम

पासिंग प्रतिशत और छात्राओं की बढ़त

आपको बता दें कि, शिक्षा विभाग की प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि इस बार बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 85.19% रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% रहा जबकि छात्रों का पासिंग पर्सेंट 84.90% रहा। आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि छात्राओं ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है।

CBSE की क्रांतिकारी योजना: काउंसलरों की स्किल जांच और AI आधारित परीक्षा

आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं का दबदबा

आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं का दबदबा
आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं का दबदबा

बीएसईबी की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। वहीं, साइंस स्ट्रीम में छात्र टॉपर रहे। कॉमर्स स्ट्रीम में सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी ने पहला स्थान और नवादा की सपना कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। आर्ट्स में गया जिले की नीशु कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

टॉपर्स लिस्ट में छात्राओं की प्रमुख उपस्थिति

इस साल के टॉपर्स लिस्ट में कुल 26 नाम हैं, जिनमें 19 छात्राओं ने जगह बनाई है। यह दर्शाता है कि छात्राएं सभी स्ट्रीम में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

साइंस स्ट्रीम टॉपर्स

  1. साक्षी कुमारी
  2. सपना कुमारी
  3. अनामिका कुमारी
  4. पलक कुमारी

फिटनेस और स्पोर्ट्स का शौक? एथलेटिक थेरेपिस्ट बनकर करें करियर सेट

आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स

5. नीशु कुमार
6. सिद्धि शिखा
7. नासरीन परवीन
8. सौम्या अंसारी
9. निसु कुमारी
10. अमृता कुमारी
11. स्वीटी कुमारी
12. बीबी आसरा
13. रौशनी कुमारी

कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स

14. अदिति कुमारी
15. माही कुमारी
16. निशिका श्री
17. मानवी कुमारी
18. श्रेया कुमारी
19. वारिशा नौशद
20. हर्षिका

GBSHSE Goa 12th Result 2026 आज होगा घोषित, जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका