Bigg Boss OTT: तीन सीजन के बाद खत्म हुआ ‘बिग बॉस ओटीटी’, फैंस को लगा बड़ा झटका

बिग बॉस’ ने 19 सालों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। टीवी के बाद OTT पर लॉन्च हुआ ‘बिग बॉस ओटीटी’ तीन सीजन तक सफल रहा, लेकिन अब मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है।

तीन सीजन के बाद खत्म हुआ 'बिग बॉस ओटीटी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 20, 2026

Bigg Boss OTT : भारत का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ पिछले 19 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। टीवी पर इसकी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च किया था। तीन सीजन तक दर्शकों ने इसे डिजिटल माध्यम पर खूब पसंद किया, लेकिन अब चौथे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस को निराशा हाथ लगी है। मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ हिंदी वर्जन को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

एडवांस बुकिंग में ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन, एक दिन में कमाए करोड़ों; बड़े हिट्स को छोड़ा पीछे

क्यों लिया गया यह फैसला?

मेकर्स का मानना है कि दर्शकों को टीवी और ओटीटी के बीच अलग-अलग वर्जन देखने की आवश्यकता नहीं है। अब केवल एक ही बिग बॉस शो आएगा, जिसे टीवी पर टेलीकास्ट करने के साथ-साथ ओटीटी पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस तरह दर्शकों को दोनों प्लेटफॉर्म पर एक ही शो देखने का मौका मिलेगा।

ओटीटी के तीन सीजन की झलक

  • सीजन 1: करण जौहर ने होस्ट किया था और विजेता बनीं दिव्या अग्रवाल।
  • सीजन 2: सलमान खान ने शो को होस्ट किया और एल्विश यादव विजेता बने।
  • सीजन 3: अनिल कपूर ने होस्ट किया और सना मकबूल ने ट्रॉफी जीती।

तीन सीजन के बाद दर्शकों को उम्मीद थी कि चौथा सीजन भी आएगा, लेकिन अब यह योजना रद्द कर दी गई है।

Upcoming Movies: फैंस के लिए खुशखबरी, इस हफ्ते ये 6 फिल्में देंगी दस्तक

दर्शकों की प्रतिक्रिया

तीन सीजन के बाद खत्म हुआ 'बिग बॉस ओटीटी'
तीन सीजन के बाद खत्म हुआ ‘बिग बॉस ओटीटी’

मेकर्स के इस फैसले को दर्शकों का समर्थन भी मिल रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अलग से ओटीटी वर्जन की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि टीवी वाला बिग बॉस पहले से ही ओटीटी पर स्ट्रीम होता है। कुछ ने कहा कि दो-दो बार शो आने से टीआरपी और व्यूअरशिप पर असर पड़ रहा था।

टीवी और ओटीटी पर एक साथ प्रसारण

पहले बिग बॉस केवल टीवी पर आता था, लेकिन समय के साथ इसे ओटीटी पर भी लाया गया। अब हर सीजन टीवी पर टेलीकास्ट होने के साथ-साथ ओटीटी पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाता है। लेकिन जब से अलग ओटीटी सीजन शुरू हुआ, तब से जियो सिनेमा पर बिग बॉस दो बार दिखाया जाने लगा। इससे दर्शकों को टीवी और डिजिटल फॉर्मेट में से किसी एक को चुनना पड़ता था, जिसका सीधा असर शो की लोकप्रियता पर पड़ा।

Abhijeet Bhattacharya: “रहमान सिर्फ खुद कमाना चाहते हैं…” अभिजीत भट्टाचार्य ने कह दी ये बड़ी बात

मेकर्स की रणनीति

मेकर्स नहीं चाहते कि शो की टीआरपी और व्यूज पर नकारात्मक असर पड़े। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि अब केवल एक ही बिग बॉस शो होगा, जो टीवी और ओटीटी दोनों पर उपलब्ध रहेगा। इससे दर्शकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर शो देखने की सुविधा मिलेगी और शो की लोकप्रियता भी बरकरार रहेगी।