BB 19 Dubai Party: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के समापन के बाद भी इसके प्रतियोगियों का जलवा बरकरार है। हाल ही में दुबई में इस सीजन की शानदार सफलता का जश्न मनाने के लिए एक ‘ग्रैंड सक्सेस पार्टी’ का आयोजन किया गया। इस ग्लैमरस शाम में मनोरंजन जगत की नामी हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन पूरी महफिल की लाइमलाइट फरहाना भट्ट और अयान लाल ने लूट ली। सोशल मीडिया पर दोनों का एक डांस वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसे देख फैंस इस जोड़ी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
दुबई में सितारों का जमावड़ा
बताते चले कि, दुबई के आलीशान माहौल में डैन्यूब प्रॉपर्टीज (Danube Properties) द्वारा आयोजित इस जश्न में बिग बॉस 19 के लगभग सभी चर्चित चेहरों ने शिरकत की। पार्टी का माहौल पूरी तरह से जादुई और ऊर्जा से लबरेज था। इस इवेंट में अभिषेक बजाज, अशनूर, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद जैसे बड़े सितारे मौजूद रहे। रेड कार्पेट से लेकर डांस फ्लोर तक, हर जगह टीवी इंडस्ट्री के इन चमकते सितारों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला, जिससे यह सेलिब्रेशन साल की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक बन गया।
फरहाना भट्ट का धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस
पार्टी की सबसे बड़ी हाईलाइट फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) रही। जैसे ही म्यूजिक की धुन बजी, फरहाना ने डांस फ्लोर संभाल लिया। बॉलीवुड के लेटेस्ट चार्टबस्टर गानों पर उनके लटके-झटकों और बेहतरीन एक्सप्रेशंस ने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फरहाना की ‘लचीली कमर’ और उनके आत्मविश्वास भरे मूव्स ने महफिल में चार चांद लगा दिए। उनके डांस का जादू ऐसा था कि पार्टी में मौजूद हर शख्स सिर्फ उन्हीं की ओर देखता रह गया।
अयान लाल और फरहाना की केमिस्ट्री
आपको बचता दे कि, इस जश्न का सबसे खास पल वह था जब अयान लाल (Ayan Lal) भी खुद को रोक नहीं पाए और फरहाना के साथ थिरकने लगे। वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में अयान और फरहाना के बीच की बॉन्डिंग और शानदार केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। अयान, फरहाना के स्टेप्स से ताल मिलाते हुए और उनके हर मूव पर मुस्कुराते हुए नजर आए। दोनों का यह ‘अनरिहर्सल’ डांस इतना परफेक्ट था कि सोशल मीडिया यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं। कई फैंस तो यह तक कह रहे हैं कि अयान और फरहाना की जोड़ी साथ में ‘बेस्ट’ लगती है।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। लोग न केवल फरहाना की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि अयान के क्यूट रिएक्शन पर भी फिदा हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है, इन्हें जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ देखना चाहते हैं।” वहीं अन्य लोग फरहाना को ‘डांसिंग क्वीन’ का टैग दे रहे हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इन दोनों कंटेस्टेंट्स की बढ़ती लोकप्रियता यह साफ करती है कि फैंस के दिलों में इनकी जगह कितनी मजबूत है।
बिपाशा बसु की फिटनेस जर्नी: 47 साल की उम्र में भी अनुशासन और ताकत पर करती हैं फोकस










