जयपुर
राजस्थान में इंडेन, भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस कनेक्शनधारकों के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 23 अगस्त तय की गई है। लेकिन इस समय सीमा के खत्म होने से पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस एजेंसियों पर सख्ती शुरू कर दी है। जयपुर सहित प्रदेशभर की आधी से अधिक एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि बिना ई-केवाईसी उपभोक्ताओं को सिलेंडर की बुकिंग कैसे की जा रही है और आपूर्ति कैसे संभव हो रही है।
एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनियों का रवैया पूरी तरह गलत है। जब केवाईसी कराने की डेडलाइन 23 अगस्त तक है, तो उससे पहले नोटिस थमाना समझ से परे है। शनिवार को जब स्थिति का जायजा लिया गया तो सामने आया कि कंपनियों का सर्वर लगातार ठप रहने के कारण केवाईसी का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।
केंद्रों पर आने वाले कई उपभोक्ताओं को बिना काम कराए अगले दिन आने के लिए बोलना पड़ रहा है। संचालकों का तर्क है कि सर्वर डाउन होने की स्थिति में भी यदि कोई उपभोक्ता रिफिल बुक करता है, तो उसे सिलेंडर देने से इनकार नहीं किया जा सकता।
बिगड़ सकती है स्थिति
जयपुर शहर की बात करें तो तीनों कंपनियों के लगभग दो लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पेंडिंग है। रविवार को ई-केवाईसी कराने का आखिरी दिन है। एजेंसियों पर पहले से ही तकनीकी बाधाओं के कारण काम अटका हुआ है। ऐसे में अंतिम दिन सेंटर्स पर उपभोक्ताओं का भारी रैला उमड़ने की पूरी संभावना है, जिससे स्थितियां और बिगड़ सकती हैं
घर बैठे ऐसे करें गैस कनेक्शन का वेरिफिकेशन
घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए Aadhaar आधारित e-KYC पूरा करने की आज यानी 23 अगस्त 2026 अंतिम तारीख है। पहले e-KYC की समयसीमा 16 अगस्त तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने LPG कनेक्शन का Aadhaar authentication नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
e-KYC का उद्देश्य LPG कनेक्शन की पहचान और Aadhaar authentication को अपडेट करना है। खासतौर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह प्रक्रिया सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर सब्सिडी या LPG सेवाओं में परेशानी हो सकती है। हालांकि, e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन तत्काल खत्म हो जाएगा, ऐसा मानना सही नहीं है।
LPG उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए अपने LPG वितरक की कंपनी के आधिकारिक ऐप और Aadhaar FaceRD एप की जरूरत पड़ती है। पेट्रोलियम मंत्रालय के PMUY पोर्टल पर भी self face-based biometric Aadhaar authentication की यही प्रक्रिया बताई गई है।
Indane Gas उपभोक्ता
- मोबाइल में IndianOil ONE एप डाउनलोड करें।
- LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग-इन या रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरत पड़ने पर अपना LPG कनेक्शन/16 अंकों की LPG ID लिंक करें।
- ऐप में e-KYC/Aadhaar Authentication का विकल्प चुनें।
- Aadhaar authentication के लिए सहमति दें।
- मोबाइल में Aadhaar FaceRD एप खोलें या मांगे जाने पर इसे इंस्टॉल करें।
- स्क्रीन पर दिए निर्देश के अनुसार चेहरे का स्कैन पूरा करें।
- authentication पूरा होने के बाद e-KYC की स्थिति चेक करें।
Bharat Gas उपभोक्ता
- Bharat Gas ग्राहक Hello BPCL एप के माध्यम से e-KYC कर सकते हैं।
- Hello BPCL एप डाउनलोड करें।
- LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
- OTP के जरिए मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
- अपना Bharat Gas LPG कनेक्शन चुनें।
- e-KYC/Aadhaar Authentication विकल्प पर जाएं।
- Aadhaar authentication के लिए consent दें।
- निर्देश मिलने पर Aadhaar FaceRD के जरिए face authentication पूरा करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC confirmation चेक करें।
HP Gas उपभोक्ता
- HP Gas ग्राहक HP Pay एप के जरिए e-KYC कर सकते हैं।
- HP Pay एप डाउनलोड करके लॉग-इन करें।
- अपने HP Gas LPG खाते को चुनें।
- e-KYC/Aadhaar Authentication विकल्प खोलें।
- Aadhaar authentication के लिए सहमति दें।
- Aadhaar FaceRD के जरिए face scan पूरा करें।
- authentication submit करें।
- एप में e-KYC पूरा होने की स्थिति जांच लें।
e-KYC के लिए क्या-क्या चाहिए?
- Aadhaar कार्ड/नंबर।
- LPG कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर।
- LPG Consumer Number या LPG ID।
- Android या iPhone स्मार्टफोन।
- संबंधित LPG कंपनी का आधिकारिक मोबाइल एप।
- Aadhaar FaceRD एप, यदि face authentication के दौरान मांगा जाए।
मोबाइल से e-KYC नहीं हो रही तो क्या करें?
अगर मोबाइल एप में सर्वर, OTP, face scan या किसी अन्य तकनीकी वजह से e-KYC पूरी नहीं हो पा रही है तो उपभोक्ता अपने LPG वितरक/गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। वितरक के स्तर पर भी Aadhaar आधारित authentication की सुविधा उपलब्ध है। HPCL के मुताबिक, LPG खाते में Aadhaar linking और authentication की सुविधा उपभोक्ता पोर्टल और वितरक स्तर पर उपलब्ध कराई गई है।
e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
e-KYC नहीं कराने पर सबसे बड़ा असर सब्सिडी और LPG सेवाओं की पात्रता पर पड़ सकता है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए Aadhaar authentication विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक, समयसीमा के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है और LPG सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं।










