छत्तीसगढ़ में बीटेक-ब‍ी फार्मेसी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, डिजिवर्सिटी पोर्टल शुरू

भिलाई. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने नवंबर-दिसंबर 2026 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के डिजिवर्सिटी पोर्टल पर 24 अक्टूबर से फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके तहत बीटेक और बी फार्मेसी के सातवें सेमेस्टर के नियमित एवं बैकलॉग तथा आठवें सेमेस्टर के बैकलॉग परीक्षार्थी आवेदन कर सकेंगे। बीटेक सातवें तथा आठवें सेमेस्टर और बी फार्मेसी सातवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 28 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे। जबकि 2 नवंबर तक 30 रुपए प्रतिदिन, 7 नवंबर तक 120 रुपए प्रतिदिन और 12 नवंबर तक 200

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भिलाई.

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने नवंबर-दिसंबर 2026 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के डिजिवर्सिटी पोर्टल पर 24 अक्टूबर से फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके तहत बीटेक और बी फार्मेसी के सातवें सेमेस्टर के नियमित एवं बैकलॉग तथा आठवें सेमेस्टर के बैकलॉग परीक्षार्थी आवेदन कर सकेंगे।

बीटेक सातवें तथा आठवें सेमेस्टर और बी फार्मेसी सातवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 28 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे। जबकि 2 नवंबर तक 30 रुपए प्रतिदिन, 7 नवंबर तक 120 रुपए प्रतिदिन और 12 नवंबर तक 200 रुपए प्रतिदिन विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करना होगा। वहीं बी फार्मेसी आठवें सेमेस्टर के छात्र- छात्राएं 10 नवंबर तक ही परीक्षा फार्म भर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य है । प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा समाप्त होने के चार दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा के अंक 10 दिनों और सत्रीय अंक परीक्षा प्रारंभ होने के 20 दिनों के भीतर पोर्टल पर जमा करने होंगे। संस्थानों को 15 नवंबर तक करना होगा अनुमोदन तकनीकी विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म का अनुमोदन संबंधित संस्थान के प्रमुख को 15 नवंबर तक करना होगा। परीक्षा की समय-सारणी अलग से जारी की जाएगी।

विद्यार्थियों को अपने नाम और पात्रता की जांच डिजिवर्सिटी पोर्टल पर करनी होगी। किसी अपात्र विद्यार्थी का नाम प्रदर्शित होने पर तत्काल विश्वविद्यालय को सूचित करना होगा। परीक्षा संबंधी शिकायतों के लिए केवल टिकट जनरेट करने की व्यवस्था मान्य होगी। एमटेक व एमसीए के छात्रों को 28 तक आवेदन का मौका छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने अप्रैल-मई 2026 परीक्षा सत्र के एमटेक और एमसीए पाठ्यक्रमों के पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी कर दिया है। विद्यार्थी डिजिवर्सिटी पोर्टल पर अपना परिणाम देख सकते हैं और टीआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

एमटेक तृतीय सेमेस्टर और एमसीए द्वितीय सेमेस्टर के पुनर्मूल्यांकन परिणाम उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी अब अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है। निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित विद्यार्थी डिजिवर्सिटी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में पुनर्मूल्यांकन के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

2