भोपाल की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था होगी और बेहतर, 10 नई ई-बसें इसी सप्ताह दौड़ेंगी

भोपाल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए इसी सप्ताह 10 और ई-बसें सड़कों पर उतरने जा रही हैं। अभी शहर में 10 ई-बसों का संचालन हो रहा है। नई बसें शामिल होने के बाद इनकी संख्या दोगुनी होकर 20 हो जाएगी। खास बात यह है कि नई बसें ऐसे रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनसे बैरागढ़ से लेकर पुराने भोपाल, रेलवे स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, आईएसबीटी और कोलार तक के प्रमुख क्षेत्र सीधे जुड़ेंगे। यात्रियों को बस के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा बीसीएलएल के अनुसार, तीनों रूटों पर करीब 10 से 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 17, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

भोपाल

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए इसी सप्ताह 10 और ई-बसें सड़कों पर उतरने जा रही हैं। अभी शहर में 10 ई-बसों का संचालन हो रहा है। नई बसें शामिल होने के बाद इनकी संख्या दोगुनी होकर 20 हो जाएगी। खास बात यह है कि नई बसें ऐसे रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनसे बैरागढ़ से लेकर पुराने भोपाल, रेलवे स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, आईएसबीटी और कोलार तक के प्रमुख क्षेत्र सीधे जुड़ेंगे।
यात्रियों को बस के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा

बीसीएलएल के अनुसार, तीनों रूटों पर करीब 10 से 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी रखने की है। इससे यात्रियों को बस के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई बसों का संचालन बी-35, बी-36 और बी-37 रूट पर किया जाएगा। इनमें बी-35 बैरागढ़ से सलैया तक और बी-36 रेलवे स्टेशन से कोलार तक कनेक्टिविटी देगा। वहीं, बी-37 बैरागढ़ से पुराने भोपाल, नादरा, वल्लभ भवन होते हुए बोर्ड ऑफिस और आईएसबीटी तक पहुंचेगा।

दोगुनी होगी ई-बसों की संख्या

बता दें कि पीएम ई-बस सेवा के तहत भोपाल को 245 बसें मिलनी हैं। इनमें से पहले चरण में 100 बसों के लिए ऑपरेटर की नियुक्ति हो चुकी है, जिसमें से 32 बसें आ चुकी हैं और शेष 68 बसें भी इसी साल नवंबर तक शहर में आ सकती हैं। वहीं, दूसरे चरण में 145 बसें मिलेंगी, जो कि 2027 में आने की संभावना है।

अभी 10 ई-बसों से शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा संचालित हो रही है। नई 10 बसों के आने के बाद 20 ई-बसें उपलब्ध होंगी। तीनों रूटों पर करीब 10 से 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी रखने से यात्रियों को बस के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा। खास तौर पर बैरागढ़, पुराने भोपाल, रेलवे स्टेशन, एमपी नगर और कोलार के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इन रूटों पर चलेंगी बसें

बैरागढ़ से सलैया : चिरायु अस्पताल से शुरू होकर लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, रॉयल मार्केट, पीरगेट, कमला पार्क, रोशनपुरा, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, बिट्टन मार्केट, 1100 क्वार्टर और बावड़िया चौराहा होते हुए आकृति इकोसिटी सलैया तक।

रेलवे स्टेशन से कोलार : कोच फैक्ट्री, निशातपुरा से शुरू होकर प्लेटफार्म नंबर-एक, अशोका गार्डन, सुभाष नगर, चेतक ब्रिज, एमपी नगर, बिट्टन मार्केट, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, चूनाभट्टी, मंदाकिनी और गेहूंखेड़ा होते हुए बैरागढ़ चिचली और श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, कोलार रोड तक।

बैरागढ़ से आईएसबीटी : बैरागढ़ डिपो से लालघाटी, हमीदिया अस्पताल, रॉयल मार्केट, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-छह, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, मिंटो हॉल, वल्लभ भवन, जिला न्यायालय, बोर्ड ऑफिस और चेतक ब्रिज होते हुए आईएसबीटी तक।

शहर में वर्तमान में संचालित 10 ई-बसों के अलावा इसी सप्ताह 10 नई ई-बसें शुरू की जाएंगी। इनका संचालन तीन प्रमुख रूटों पर होगा। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और कम इंतजार की सुविधा मिलेगी। – अंजू अरुण कुमार, सीईओ, बीसीएलएल

 

2