Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या नहीं? जानें कलेक्शन

अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ है। बॉक्स ऑफिस पर इसे सेफ ज़ोन में आने के लिए 120 करोड़ नेट कमाई चाहिए और क्लीन हिट बनने के लिए लगभग 240 करोड़ नेट कलेक्शन की जरूरत होगी।

‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या नहीं?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 13, 2026

Bhoot Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार, एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों और फैंस से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म में डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिर से साथ काम कर रहे हैं, जिससे फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिल्म का सेटअप और लुक भूल भुलैया जैसी ह्यूमर और हॉरर का मिक्स दिखा रहा है, जिससे न्यूट्रल दर्शक भी इसे देखने के लिए उत्साहित हैं।

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म ने रच दिया इतिहास, तोड़ा OG का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार का हॉरर-कॉमेडी कमबैक

‘भूल बंगला’ अक्षय की पिछली क्लीन हिट ओएमीजी 2 के बाद उनकी अगली बड़ी रिलीज़ होगी। अक्षय के लीड रोल वाली फिल्म से इंडस्ट्री में उम्मीदें काफी अधिक हैं। हालांकि उनकी पिछली फिल्म जॉली एलएलबी 3 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी, लेकिन बजट के हिसाब से यह प्रॉफिट में नहीं आई। इस बार ‘भूत बंगला’ का बजट ज्यादा नहीं है और इसे उसी रेंज में बनाया गया है, इसलिए इसे सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं।

‘भूत बंगला’ का बजट

'भूत बंगला' का बजट
‘भूत बंगला’ का बजट

फिल्म के बजट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूत बंगला का बजट लगभग 120 करोड़ रुपए है। अक्षय कुमार इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने खुद की फीस नहीं ली है। इसके बजाय वे फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा लेंगे। बॉलीवुड में 200–300 करोड़ से ऊपर बजट वाली फिल्मों के मुकाबले, इस फिल्म की लागत मीडियम रेंज में है, जिससे इसे जल्दी वसूल किया जा सकता है।

Khosla Ka Ghosla 2 Release Date:’खोसला का घोसला 2′ की रिलीज डेट का ऐलान, रक्षाबंधन पर होगी रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर सफलता का लक्ष्य

120 करोड़ रुपए के बजट को ध्यान में रखते हुए, फिल्म को सेफ ज़ोन में आने के लिए इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ नेट कमाई करनी होगी। यह कमाई करने पर 100% लागत रिकवरी सुनिश्चित होगी। अगर फिल्म को क्लीन हिट माना जाए, तो इसे लगभग 240 करोड़ नेट कलेक्शन की जरूरत होगी। मतलब, बजट का दुगना कमाकर ही इसे हिट रेटिंग मिलेगी। वर्ड ऑफ़ माउथ और दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलने पर फिल्म आसानी से 120 करोड़ नेट कमाई हासिल कर सकती है। अगर फिल्म इसके ऊपर की कमाई करती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर प्लस रेटिंग और क्लीन सक्सेस के तौर पर उभर सकती है।

Dhurandhar The Revenge: आरी आरी गाने ने जीता फैंस का दिल, धुरंधर द रिवेंज का धमाकेदार ट्रैक

रिलीज़ और दर्शकों की उम्मीदें

रिलीज़ और दर्शकों की उम्मीदें
रिलीज़ और दर्शकों की उम्मीदें

‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ होने वाली है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में अक्षय कुमार का यह कमबैक दर्शकों के लिए एक बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकता है। फिल्म की सफलता बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया और फिल्म के मज़ेदार सेटअप पर निर्भर करेगी। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले भी दर्शकों को हँसी और रोमांच का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया है। इसी वजह से इस फिल्म से इंडस्ट्री और फैंस दोनों को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है और अक्षय की हॉरर-कॉमेडी कमबैक को कितनी सफलता मिलती है।