Bhoot Bangla Motion Poster: अक्षय कुमार का नया हॉरर-कॉमेडी लुक, देखें ‘भूत बंगला’ मोशन पोस्टर

अक्षय कुमार ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का मोशन पोस्टर जारी किया। पोस्टर में उनका डरावना, तांत्रिक अवतार और थिएट्रिकल लुक दिखाया गया है। फिल्म प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही है और 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 24, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Bhoot Bangla Motion Poster: बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का पहला मोशन पोस्टर शेयर किया। रिलीज के पहले ही पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तुरंत धमाल मचा दिया साथ ही फैंस फैंस के बीच काफी उत्साह ला दिया है। अक्षय ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और फिल्म के टोन के बारे में भी एक संकेत दिया।

The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले तारा शाहदेव का भावुक बयान, कही ये बात

मोशन पोस्टर का अनोखा अंदाज

आपको बता दें कि, पोस्टर में अक्षय कुमार एक ड्रामाटिक और ‘तांत्रिक जैसे’ लुक में दिखाई दे रहे हैं। वह बिना शर्ट, एक डरावने सिंहासन पर बैठे हैं, जिस पर शैतानी चेहरे खुदे हुए हैं। उन्होंने काले सनग्लासेस पहने हैं और रुद्राक्ष की कई माला उनके गले में हैं। माला पकड़े हुए और चीखते हुए उनका चेहरा, फिल्म के हॉरर-कॉमेडी तत्व को दर्शाता है। अक्षय का यह अवतार उनके हाल के ऑन-स्क्रीन पर्सनैलिटी से काफी अलग है। उनका मुँह खुला हुआ और विज़ुअल इंटेंस और थिएट्रिकल है, जिससे फिल्म के डर और हास्य का मिश्रण झलकता है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा,”दस को देंगे दस-तक, इंतज़ार करो तब तक… मज़ा शुरू हो!”

रिलीज़ डेट में बदलाव

अक्षय ने यह भी घोषणा की कि ‘भूत बंगला’ की रिलीज़ डेट बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 15 मई, 2026 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब सिनेमाघरों में इसे 10 अप्रैल, 2026 से देखा जा सकेगा।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

VIROSH Wedding: विजय-रश्मिका की शादी की रस्में शुरू, उदयपुर में जापानी डाइनिंग और पूल पार्टी की धूम!

अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी

Bhoot Bangla Motion Poster
अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी

यह फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन के बीच लगभग 16 साल बाद की दूसरी साझेदारी है। दोनों ने आखिरी बार 2010 में फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम किया था। इस नई फिल्म से दोनों की केमिस्ट्री को फिर से पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन

‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, और पुराने अभिनेता असरानी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का प्रोडक्शन बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीज़न, बालाजी मोशन पिक्चर्स, और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के सहयोग से किया गया है। फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर, और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

O Romeo BO Day 11: दूसरे मंडे गिरा कलेक्शन, पर शाहिद कपूर बनाने वाले हैं करियर का बड़ा रिकॉर्ड