Bhoot Bangla Day 38: ‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, जानें हिट हुई या फ्लॉप?

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 38वें दिन तक की कमाई ने सभी को चौंका दिया है, लेकिन क्या यह फिल्म हिट का दर्जा हासिल कर पाई है या अभी भी फ्लॉप की कैटेगरी में बनी हुई है, पूरी जानकारी यहां।

‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 25, 2026

Bhoot Bangla Day 38: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में पिछले कुछ समय से उनकी कई फिल्में उम्मीद के मुताबित सफलता हासिल नहीं कर पाई थीं, लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के दिन से ही सबसे मन  को भा गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की जानी-मानी फिल्म एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने में नंबर 1 पर रही है। फिल्म ने रिलीज के कई हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। यही वजह है कि भूत बंगला अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है।

कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय, फैंस के दिलों पर किया राज

छठे वीकेंड में भी बरकरार है फिल्म का क्रेज

रिलीज के एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। खास बात यह है कि इस समय सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद ‘भूत बंगला’ की कमाई में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली। फिल्म ने अपने छठे वीकेंड में भी शानदार प्रदर्शन किया। 38वें दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच इसका आकर्षण अभी भी बना हुआ है।

अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने पहले सप्ताह में शानदार शुरुआत करते हुए लगभग 84.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे सप्ताह में इसकी कमाई 21.85 करोड़ रुपये रही, जबकि चौथे हफ्ते में फिल्म ने 14.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। पांचवें सप्ताह में फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 36वें दिन फिल्म की कमाई 55 लाख रुपये रही थी, लेकिन अगले दिन इसमें उछाल आया और 37वें दिन फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 38वें दिन फिल्म ने लगभग 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।

भारत और विदेश में शानदार प्रदर्शन

38 दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 174.35 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 206 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 260 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बजट से कितना हुआ फायदा?

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘भूत बंगला’ का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है। फिल्म ने भारत में ही 174 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे यह अपने बजट से लगभग 54 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा कमा चुकी है। अगर प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने करीब 45 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट हासिल किया है।

क्या फिल्म को मिलेगा ‘हिट’ का दर्जा?

हालांकि फिल्म ने अच्छा मुनाफा कमाया है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार इसे पूरी तरह ‘हिट’ घोषित होने के लिए अभी और कमाई करनी होगी। माना जा रहा है कि फिल्म को हिट कैटेगरी में आने के लिए लगभग 240 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना जरूरी है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ को यह मुकाम हासिल करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।

Hera Pheri 3: क्या फिर अटक गई ‘हेरा फेरी 3’? परेश रावल ने लौटाया एडवांस

दर्शकों को पसंद आई हॉरर-कॉमेडी

फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी हॉरर और कॉमेडी का संतुलित मिश्रण माना जा रहा है। अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और प्रियदर्शन का निर्देशन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना और कारोबार कर पाती है और क्या यह आखिरकार हिट का टैग हासिल कर पाएगी।