Bhoot Bangla Box Office: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फैंटेसी और कॉमेडी के मिश्रण वाली इस फिल्म ने दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली है और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। रिलीज के शुरुआती दिनों में मिली मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी कमाई बढ़ाई।
Sara Khan Reaction: सारा खान ने बंद की बोलती! हिंदू पति और ‘खान’ सरनेम पर विवाद का दिया जवाब
Bhoot Bangla Box Office: चार दिनों में मजबूत कमाई
आपको बता दें कि, भूत बंगला ने रिलीज के पहले चार दिनों में भारत में 60 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की शुरुआत की थी। इसके बाद पहले दिन इसने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और यह 19 करोड़ तक पहुंच गई। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 करोड़ रुपये की कमाई की। सोमवार को यानी चौथे दिन कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
Bhoot Bangla Box Office: कुल कलेक्शन और वर्ल्डवाइड कमाई
रिपोर्ट के अनुसार, चार दिनों में ‘भूत बंगला’ का भारत में नेट कलेक्शन 64.75 करोड़ रुपये रहा है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 77.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने चार दिनों में 106.34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह आंकड़ा फिल्म की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी दर्शाता है।
बजट और ROI (Return on Investment)

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘भूत बंगला’ का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। चार दिनों में फिल्म ने अपने बजट का लगभग 46.04% हिस्सा रिकवर कर लिया है। कलेक्शन के हिसाब से फिल्म का ROI (Return on Investment) 55.25 करोड़ के करीब पहुंच चुका है, जो इसे शुरुआती चरण में ही एक मजबूत परफॉर्मर बनाता है।
Aneet Padda News: सैयार एक्ट्रेस का इमोशनल पोस्ट, कहा- “मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार”
अक्षय कुमार के करियर में खास उपलब्धि
यह फिल्म Akshay Kumar के लिए कोविड के बाद की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है। प्रियदर्शन के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को पसंद आ रही है। ‘भूत बंगला’ ने उनकी पोस्ट कोविड टॉप फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना ली है और यह उनकी आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
अक्षय कुमार की टॉप पोस्ट कोविड फिल्में

- हाउसफुल 5 – 198.41 करोड़
- सूर्यवंशी – 195.04 करोड़
- OMG 2 – 150 करोड़
- स्काई फोर्स – 134.93 करोड़
- केसरी चैप्टर 2 – 94.48 करोड़
- सम्राट पृथ्वीराज – 68 करोड़
- बड़े मियां छोटे मियां – 66 करोड़
- भूत बंगला – 64.75 करोड़ (4 दिन)
- जॉली एलएलबी 3 – 65.61 करोड़
- राम सेतु – 64 करोड़
Dhurandhar 2 Box office: धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धूम जारी, जानिए लेटेस्ट अपडेट









