Rajasthan News: भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री बनी आग का गोला, 7 जिंदा जले; अमित शाह ने जताया शोक

राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, जबकि विपक्ष ने राज्य में बढ़ती औद्योगिक दुर्घटनाओं पर सवाल उठाए हैं। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 16, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और प्रशासन को तत्काल राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

Rajpal Yadav Bail: चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव, 3 बजे तक बड़ा फैसला

PM मोदी और अमित शाह ने हादसे पर जताया गहरा शोक

बताते चले कि, भिवाड़ी की इस अग्निकांड घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से किए गए एक ‘X’ पोस्ट में उन्होंने इस हादसे को “अत्यंत पीड़ादायक” बताया। PM मोदी ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस केमिकल फैक्ट्री त्रासदी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “भिवाड़ी में हुआ यह हादसा बहुत दुखद है। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।”

सीएम भजनलाल शर्मा ने राहत और बचाव कार्य के दिए निर्देश

आपको बता दे कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना को “दिल दहला देने वाला” करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र बचाव अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि पीड़ितों को इलाज में कोई कमी न आए।

गोविंद सिंह डोटासरा ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस औद्योगिक दुर्घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। डोटासरा ने अजमेर के पुराने हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी टैंकर धमाके में 16 लोगों की जान गई थी, लेकिन सरकार ने उससे कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने जयपुर के SMS अस्पताल की घटनाओं का हवाला देते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया।

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग और हताहतों का विवरण

अधिकारियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे श्रमिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस भयानक फैक्ट्री आग में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिसाव की आशंका जताई जा रही है।

रायपुर में दिन में 33 डिग्री पारा पहुँचने से पसीना छुड़ाने लगी गर्मी