भारती सिंह ने बेटे काजू का किया फेस रिवील, फैंस बोले– हूबहू हर्ष जैसा दिखता है!

मुंबई फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने फाइनली अपने दूसरे बेटे काजू की मुंह दिखाई कर दी है। अभी हाल ही में भारती ने दिसंबर 2025 में दूसरे बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम यशवीर रखा है। भारती ने अब तक उसका चेहरा रिवील नहीं किया था। अब अपने नए व्लॉग में भारती ने आखिरकार बेटे का चेहरा फैन्स को दिखाया है। दिसंबर में दूसरी बार मां बनने के बाद से भारती अपने लाडले काजू से अपने फैन्स को कई बार मिलवाया जरूर था लेकिन उसका फेस इससे पहले दिखाया नहीं था। भारती और हर्ष

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने फाइनली अपने दूसरे बेटे काजू की मुंह दिखाई कर दी है। अभी हाल ही में भारती ने दिसंबर 2025 में दूसरे बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम यशवीर रखा है। भारती ने अब तक उसका चेहरा रिवील नहीं किया था। अब अपने नए व्लॉग में भारती ने आखिरकार बेटे का चेहरा फैन्स को दिखाया है।

दिसंबर में दूसरी बार मां बनने के बाद से भारती अपने लाडले काजू से अपने फैन्स को कई बार मिलवाया जरूर था लेकिन उसका फेस इससे पहले दिखाया नहीं था। भारती और हर्ष कई दिनों से ये बता रहे थे कि वे जल्द ही अपने बेटे का चेहरा सबके सामने लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

भारती और हर्ष ने फेस रिवील करने के लिए एक शानदार पार्टी रखी
आखिरकार वो पल आ ही गया जब उन्होंने पहली बार यशवीर का चेहरा दिखाया। अपने हालिया व्लॉग में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे यशवीर यानी काजू का फेस दिखाया, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। भारती और हर्ष ने फेस रिवील करने के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी, जहां कुछ मेहमानों को उन्होंने बुला रखा था।

लोगों ने कहा- छोटे बेटे की शक्ल हर्ष लिंबाचिया जैसी
अपने नए व्लॉग में भारती सिंह ने लिखा है, 'मिलिए हमारे काजू से'। जैसे ही भारती सिंह ने बेटे का चेहरा दिखाया कि लोगों ने बताना शुरू कर दिया कि छोटो बेटे की शक्ल किसपर गई है। पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि बेटे की शक्ल भारती पर गई है वहीं यूट्यूब पर कुछ लोगों ने कॉमेंट करके बताया है कि उन्हें उनकी शक्ल हर्ष लिंबाचिया जैसी लग रही है।

एक ने पूछा- इतना सस्पेंस तो डेली soap वाले नहीं रखते
काफी लोगों ने लिखा है कि काजू दिखने में बिल्कुल हर्ष और अपने दादा जी जैसा है। लोगों ने कहा- गोला भारती की तरह है लेकिन काजू हर्ष जैसा लग रहा। एक ने कहा है- इतना सस्पेंस तो डेली soap वाले नहीं रखते जितना आप ने रखा है।

Leave a Comment

2