Best Smartphones: Budget में Premium फीचर्स! 30K के अंदर मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये तक है और आप प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। दमदार प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ ये फोन हर जरूरत को पूरा करते हैं।

30K के अंदर मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 1, 2026

Best Smartphones: ऐसे लोग काफी समय से स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और उनका बजट कम है तो ये उनके लिए अच्छा मौका हो सकता है। इस बजट में अब ऐसे फीचर्स मिल रहे हैं, जो कुछ साल पहले केवल फ्लैगशिप डिवाइस में देखने को मिलते थे। दमदार, प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप जैसे विकल्प अब आसानी से उपलब्ध हैं। अगर आप गेमिंग, फोटोग्राफी, मल्टीटास्किंग या लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं, तो यह सेगमेंट आपके लिए बेहतरीन है। आइए जानते हैं इस रेंज के कुछ टॉप स्मार्टफोन्स के बारे में।

Samsung Galaxy Buds4: AI-पावर्ड गैलेक्सी बड्स4 सीरीज, डिज़ाइन से लेकर साउंड तक सब कुछ नया

Motorola Edge 60 Pro: प्रीमियम डिस्प्ले और बड़ी बैटरी

Motorola Edge 60 Pro: प्रीमियम डिस्प्ले और बड़ी बैटरी
Motorola Edge 60 Pro: प्रीमियम डिस्प्ले और बड़ी बैटरी

Motorola Edge 60 Pro में MediaTek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट दिया गया है, जो स्मूद और तेज परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसमें 6.7 इंच का 1.5K POLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल अनुभव देता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। पावर के लिए 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी कीमत करीब 29,999 रुपये है।

Redmi Note 15 Pro 5G: 200MP कैमरा का आकर्षण

Redmi Note 15 Pro 5G: 200MP कैमरा का आकर्षण
Redmi Note 15 Pro 5G: 200MP कैमरा का आकर्षण

Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर मौजूद है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और गेमिंग के लिए उपयुक्त है। इस फोन की खासियत इसका 200MP प्राइमरी कैमरा है, जो बेहद डिटेल्ड तस्वीरें कैप्चर करता है। 6,580mAh की बैटरी लंबा बैकअप देती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 29,999 रुपये है।

Nano Banana 2 लॉन्च: Google AI से मिनटों में तैयार करें 4K फोटो, जानें कैसे और कहां होगा इस्तेमाल

Nothing Phone 3a Pro: यूनिक डिजाइन और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस

Nothing Phone 3a Pro: यूनिक डिजाइन और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस
Nothing Phone 3a Pro: यूनिक डिजाइन और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस

Nothing Phone 3a Pro में 6.77 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस देता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट के लिए सक्षम है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS सपोर्टेड मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 5,000mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग इसे संतुलित विकल्प बनाते हैं। इसकी कीमत लगभग 27,999 रुपये है।

Vivo T4 Pro 5G: पावरफुल परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग

Vivo T4 Pro 5G: पावरफुल परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग
Vivo T4 Pro 5G: पावरफुल परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग

Vivo T4 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 12GB तक RAM मिलती है। 6.77 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। फोन में ड्यूल 50MP कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे पावर यूजर्स के लिए आकर्षक बनाती है। इसकी कीमत करीब 29,874 रुपये है।

OnePlus Nord CE 5: बड़ी बैटरी और भरोसेमंद ब्रांड

OnePlus Nord CE 5: बड़ी बैटरी और भरोसेमंद ब्रांड
OnePlus Nord CE 5: बड़ी बैटरी और भरोसेमंद ब्रांड

OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर मिलता है, जो गेमिंग और डेली यूज दोनों के लिए उपयुक्त है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है। इसकी 7,100mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग इसे खास बनाती है। कीमत लगभग 24,999 रुपये से शुरू होती है।

WhatsApp Web Down: मैसेज नहीं भेज पा रहे यूजर्स, कंपनी की प्रतिक्रिया का इंतजार