Bengaluru Accident: बेंगलुरु में बीते दिन यानी शुक्रवार को एक सड़क हादसे ने सात लोगों की जान ले ली, जिनमें 6 छात्र शामिल हैं। इनमें से 5 नाबालिक थे और सभी 10वीं-11वीं कक्षा के छात्र बचाए जा रहे हैं। घटना इतनी भयावह थी कि ट्रक से टकराने के बाद SUV पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी की हालत देखकर पहचानना मुश्किल था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के एक्सल और पहिये तक निकल गए और वह पलट गया। ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि सड़क पर बिखरे मलबे से एक अन्य कार भी टकराई और उसमें बैठे दो लोग घायल हो गए।
Bengaluru News: सात जन्मों का वादा, दो महीने में टूटा; पत्नी की मौत के बाद पति ने भी गंवाई जान
हादसा कैसे हुआ?
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4.15 से 4.30 बजे के बीच छह लड़के अश्विन नायर, ईथन जॉर्ज, अहराम शरीफ, अयान अली, भरत और मोहम्मद फरहान शेख—एक XUV 700 में जॉय राइड के लिए निकले थे। यह गाड़ी डोब्बासपेट-होसकोटे सैटेलाइट टाउन रिंग रोड पर दौड़ रही थी। मौज-मस्ती का यह सफर होसकोटे तालुक के कंबालीपुरा गेट के पास त्रासदी में बदल गया। SUV ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद तेज रफ्तार में चलते ट्रक से पीछे से टकरा गई। गाड़ी अयान चला रहा था। टक्कर के बाद SUV क्रैश बैरियर से टकराई और लगभग 150 मीटर तक घिसटती रही। इस हादसे में बाइक सवार गगन की भी मौत हो गई, जो एक कंपनी में सुपरवाइजर थे।
Bengaluru News: बेंगलुरु में 7 करोड़ की फिल्मी स्टाइल लूट! आरबीआई अधिकारी बनकर रोकी कैश वैन
बेकाबू रफ्तार बनी मौत का कारण

पुलिस ने बताया कि इस सड़क पर स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा है, जबकि SUV 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। ट्रक चालक बालासुब्रमणि ने बयान दिया कि वह अपनी लेन में सामान्य गति से चल रहा था, तभी SUV ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। कुछ ही सेकंड में ट्रक पलट गया और वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को पलटे हुए ट्रक में पाया और चारों ओर तबाही का मंजर देखा।
पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई
बेंगलुरु रूरल के एसपी चंद्रकांत एमवी ने बताया कि हादसा पूरी तरह तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का नतीजा है। SUV में बैठे छह छात्रों में से अधिकांश नाबालिग थे और बिना अनुभव के हाई स्पीड ड्राइविंग कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
MP News: धीरेंद्र शास्त्री का चेतावनी भरा बयान, “मठ से बाहर निकलो, माला और भाला साथ रखो”









