Bengaluru: बेंगलुरु में धार्मिक जुलूस पर हमला, पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, शिकायत दर्ज

बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में ओम शक्ति मंदिर की शोभायात्रा के दौरान रथ खींच रहे भक्तों पर पत्थरबाजी हुई, जिसमें दो बच्चे घायल हो गए।

Bengaluru

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 5, 2026

Bengaluru: बेंगलुरु के चामराजपेट इलाके में रविवार देर शाम एक धार्मिक जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओम शक्ति समूह की धार्मिक यात्रा जब इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक किसी ने पत्थर फेंक दिया। इस हमले में एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई, जिसके सिर पर पत्थर लगा। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और हिंदू संगठनों ने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Tamil Nadu: दक्षिण भारत राज्यों में BJP का चुनाव प्रचार तेज; Amit Shah ने भरी हुंकार,NDA सरकार आने का दावा

श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Bengaluru
बेंगलुरु में धार्मिक जुलूस पर हमला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि जुलूस के दौरान रथ पर पत्थर फेंके गए। आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों ने यह पथराव किया। घटना के बाद आक्रोशित श्रद्धालु बड़ी संख्या में जगजीवन राम नगर पुलिस थाने के सामने एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पश्चिमी मंडल के पुलिस उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

बेल्लारी में हालिया झड़प

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बेल्लारी जिले में भी दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में बीजेपी विधायक जी जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, विधायक जी जनार्दन रेड्डी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए जेड सुरक्षा की मांग की है।

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में मर्डर, लिव-इन में रह रही लड़की गिरफ्तार