
Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए बड़ा सियासी कार्ड खेला है। ममता सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों के मानदेय (Honorarium) में वृद्धि के साथ-साथ राज्य कर्मचारियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।











