
Bengal Election 2026: अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की राजनीति में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच गठबंधन की सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। दिल्ली में दोनों पार्टियाँ दोस्ती निभा रही हैं, लेकिन अधीर के लिए ममता बनर्जी अब भी सबसे बड़ी सियासी दुश्मन हैं। यही वजह है कि वे बार-बार ममता पर हमलावर होकर कांग्रेस और तृणमूल के रिश्तों में दरार डालते दिखते हैं।











