BCCI New Rules: BCCI ने बदले IPL 2026 के नियम, नेट्स, कैप और स्टाफ प्रोटोकॉल में नई शर्तें

IPL 2026 शुरू होने से पहले BCCI ने खिलाड़ियों और टीमों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। अब नेट्स, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन, ऑरेंज और पर्पल कैप के नियम बदल गए हैं। स्टाफ प्रोटोकॉल और फिटनेस टेस्ट पर भी नई शर्तें लागू हैं, जानें पूरी लिस्ट।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 24, 2026

BCCI New Rules: आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और टीमों के लिए कई बड़े नियम लागू किए है, साथ ही कुछ बदलाव भी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य अनुशासन बनाएं रखना, खेल की गुणवत्ता को बेहतर करना और टूर्नामेंट को और पेशेवर बनाना है। अभ्यास से लेकर मैत प्रोटोकॉल तक, हर पहलू पर सख्ती दिखाई गई है।

Rajasthan Royals Sale: राजस्थान रॉयल्स की रिकॉर्ड डील, अमेरिकी टायकून काल सोमानी बने नए मालिक, इतने हजार करोड़ में बिकी टीम

अभ्यास और नेट्स से जुड़े नियम

  • ओपन नेट्स पर बैन: अब हर टीम को केवल 2 नेट्स ही दिए जाएंगे। किसी भी टीम को नेट्स का ओपन अभ्यास करने की अनुमति नहीं होगी।
  • एक टीम जल्दी खत्म करे तो दूसरी टीम उपयोग नहीं कर सकेगी: यदि कोई टीम अभ्यास समय से पहले खत्म कर देती है, तो दूसरी टीम उसके नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती।
  • टीम बस से मैदान पर आना अनिवार्य: प्रैक्टिस के दिनों में खिलाड़ियों को टीम बस में सवार होकर ही मैदान में आना होगा।

ड्रेसिंग रूम और परिवार के सदस्यों से जुड़े नियम

  • प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों के परिवार ड्रेसिंग रूम में प्रवेश नहीं कर सकते। केवल अधिकृत स्टाफ को ही प्रवेश मिलेगा।
  • परिवार के सदस्य अलग वाहन से आ सकते हैं और केवल हॉस्पिटेलिटी एरिया में बैठ सकते हैं।

ईएफएल कप फाइनल में मैनचेस्टर सिटी की जीत, आर्सेनल को 2-0 से हराया

खेल और मैदान के नियम

  • LED बोर्ड्स के सामने गेंद नहीं मारना: खिलाड़ियों को एलईडी बोर्ड्स की ओर गेंद मारने से मना किया गया है। बोर्ड्स के सामने बैठना भी निषिद्ध होगा।
  • कैप पहनने का नियम: ऑरेंज कैप या पर्पल कैप रखने वाले खिलाड़ी को कम से कम 2 ओवर तक कैप पहनना अनिवार्य होगा।
  • पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन: अब खिलाड़ी स्लीवलेस जर्सी, फ्लॉपी कैप और चप्पल पहनकर प्रेजेंटेशन में नहीं आ सकते।

फिटनेस और स्टाफ प्रोटोकॉल

फिटनेस और स्टाफ प्रोटोकॉल
फिटनेस और स्टाफ प्रोटोकॉल
  • मैच के दिन मेन स्क्वायर पर कोई फिटनेस टेस्ट नहीं किया जाएगा।
  • नियम तोड़ने पर खिलाड़ियों को पहले चेतावनी दी जाएगी, फिर आवश्यक होने पर सजा दी जा सकती है।
  • मैच दिन स्टाफ प्रोटोकॉल: डॉक्टर समेत केवल 12 सपोर्ट स्टाफ मैदान में रह सकते हैं और सभी को एक्रेडिटेशन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

सीएम योगी देंगे रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र, आज होगा नियुक्ति का ऐलान

जर्सी और अन्य बदलाव

  • किसी खिलाड़ी को जर्सी नंबर बदलना हो तो उसे कम से कम 24 घंटे पहले BCCI को इसकी जानकारी देनी होगी।