Batwara 1947: राजकुमार संतोषी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का नया रोमांटिक गाना ‘तबस्सुम’ रिलीज हो गया है। ए.आर. रहमान के संगीत, जावेद अख्तर के बोल और सोनू निगम की सुरीली आवाज से सजा यह गीत फिल्म की भावनात्मक कहानी में प्यार और उम्मीद का नया रंग भरता है।
‘बंटवारा 1947’ का नया गाना ‘तबस्सुम’ रिलीज
बताते चले कि, निर्देशक राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक गीत ‘तबस्सुम’ 7 अगस्त को रिलीज कर दिया गया। करीब एक मिनट 34 सेकंड का यह म्यूजिक वीडियो फिल्म की भावनात्मक दुनिया की झलक पेश करता है। गीत में प्यार, उम्मीद और रिश्तों की मासूमियत को खूबसूरती से दिखाया गया है। वीडियो में अली फजल, करण देओल, कनिका और ईशा की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती है।
‘तबस्सुम’ गाने से ‘बंटवारा 1947’ को मिला नया भावनात्मक और रोमांटिक आयाम
‘बंटवारा 1947’ के रोमांटिक गाने ‘तबस्सुम’ को आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया है। यह गीत सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं बल्कि फिल्म की भावनात्मक यात्रा का अहम हिस्सा भी माना जा रहा है। वीडियो में मुस्कान, अपनापन और रिश्तों की गर्माहट को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। यह गाना उन किरदारों के बीच बनने वाले भावनात्मक रिश्तों की झलक देता है, जो फिल्म की कहानी को और मजबूत बनाते हैं।
भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी ‘बंटवारा 1947’
‘बंटवारा 1947’ फिल्म भारत के विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सिर्फ बंटवारे की त्रासदी ही नहीं, बल्कि उस दौर में जन्म लेने वाले प्रेम, बलिदान और इंसानी रिश्तों की संवेदनशील कहानी भी दिखाई गई है। ‘तबस्सुम’ गीत इसी भावनात्मक पक्ष को सामने लाता है और दर्शकों को फिल्म के मानवीय पहलू से जोड़ने का प्रयास करता है।
ए.आर. रहमान का संगीत, जावेद अख्तर के बोल और सोनू निगम की आवाज बना रही खास
‘तबस्सुम’ गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार म्यूजिक और भावपूर्ण बोल हैं। इस गीत को ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने को अपनी मधुर आवाज से सोनू निगम और गायिका हीर ने सजाया है। रिलीज के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया पर संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
स्टारकास्ट में सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा जैसे बड़े नाम
‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, कनिका और ईशा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और अभिनेता सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ काम करती दिखाई देगी।
‘बंटवारा 1947’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर किया है। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त 2026, यानी ‘बंटवारा दिवस’ के अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। दमदार स्टारकास्ट, ऐतिहासिक विषय और भावनात्मक कहानी के साथ यह फिल्म साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल मानी जा रही है।










