Battle of Galwan: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सॉन्ग ‘मातृभूमि’ का टीज़र आउट, जानें रिलीज़ डेट

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से पहले गाने ‘मातृभूमि’ का टीज़र आज मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है।

Battle of Galwan

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 23, 2026

Battle of Galwan: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के पहले सॉन्ग ‘मातृभूमि’ का दमदार टीज़र शुक्रवार, 23 जनवरी को रिलीज़ कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस टीज़र में फिल्म की देशभक्ति, बलिदान और जज़्बे की झलक साफ़ दिखाई देती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

बॉर्डर 2′ के पहले शो की कैंसिलेशन से फैंस को झटका, सनी की करियर की बेस्ट ओपनिंग की उम्मीद

‘मातृभूमि’ टीज़र में दिखी देशभक्ति की भावना

Battle of Galwan
सॉन्ग ‘मातृभूमि’ का टीज़र आउट

रिलीज़ हुए टीज़र में भारतीय सैनिकों के साहस, समर्पण और मातृभूमि के लिए उनके अटूट प्रेम को भावनात्मक अंदाज़ में पेश किया गया है। बैकग्राउंड म्यूज़िक और विजुअल्स देशभक्ति की भावना को और गहराई देते हैं। टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे जमकर सराहा और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई।

कब रिलीज़ होगा फुल सॉन्ग ‘मातृभूमि’?

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मातृभूमि’ का टीज़र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मातृभूमि कल रिलीज़ हो रहा है।” इस ऐलान के साथ यह साफ हो गया कि फिल्म का पूरा गाना 24 जनवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा, यानी गणतंत्र दिवस से ठीक पहले। सलमान की इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट सेक्शन में “इंतजार” और दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज़ को लेकर क्या है अपडेट?

फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग सितंबर में लद्दाख में शुरू हुई थी और इसका एक बड़ा हिस्सा पूरा किया जा चुका है। सूत्र के अनुसार, फिल्म के कई चुनौतीपूर्ण और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस पहले ही शूट किए जा चुके हैं। शूटिंग दिसंबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है, इसके बाद निर्देशक अपूर्वा लखिया पोस्ट-प्रोडक्शन पर फोकस करेंगे।

जून 2026 में हो सकती है फिल्म रिलीज़

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मेकर्स फिलहाल फिल्म को जनवरी में रिलीज़ करने के मूड में नहीं हैं। अब टीम जून 2026 को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि, जुलाई और अगस्त 2026 के महीनों को भी रिलीज़ के लिए आदर्श माना जा रहा है और इन तारीखों पर चर्चा जारी है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी?

अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। यह एक ऐसी दुर्लभ और दर्दनाक घटना थी, जिसमें बिना किसी बंदूक या गोली के, सैनिकों ने लाठी और पत्थरों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी थी।

यह झड़प भारतीय इतिहास की सबसे भावनात्मक और साहसिक कहानियों में से एक मानी जाती है। दमदार कहानी, देशभक्ति से भरी थीम और मजबूत कलाकारों के साथ ‘बैटल ऑफ गलवान’ भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित एक शानदार सिनेमाई श्रद्धांजलि बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Border 2 Review: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने दिखाई दमदार वापसी, फैंस हुए इमोशनल