Battle of Galwan: सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ को मिला नया टाइटल, देखें नया पोस्टर

सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदलकर अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है। नया पोस्टर और टाइटल युद्ध की कहानी के साथ शांति का संदेश भी देते हैं। फैंस बेसब्री से सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए तैयार हैं।

सलमान की 'बैटल ऑफ गलवान' को मिला नया टाइटल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 16, 2026

Battle of Galwan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान के नाम को लेकर चर्चा तेज होती दिखाई दे रही है, अब नए नाम के साथ दर्शकों के सामने लाने की तैयारी है। फिल्म मेकर ने सोमवार को इसका नया टाइटल “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” आधिकारिक तौर पर अनाउंस किया। इस बदलाव के साथ ही फिल्म का प्रचार और पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें न सिर्फ नए नाम का खुलासा है बल्कि एक गहरा संदेश भी शामिल है।

Salman Khan: सलमान-अखिलेश की ‘खास’ मुलाकात, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

फिल्म का नाम क्यों बदला गया

आपको बता दें कि, फिल्म का ओरिजनल टाइटल बैटल ऑफ गलवान कुछ विवादों का कारण बन रहा था। इस विवाद को शांत करने और फिल्म की रिलीज में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए मेकर्स ने टाइटल बदलकर इसे मातृभूमि कर दिया। फिल्म की नई टैगलाइन मे “मे वॉर रेस्ट इन पीस” दर्शाती है कि यह सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं है, बल्कि शांति और देशभक्ति का संदेश भी देती है। सलमान खान ने फिल्म के नाम और टैगलाइन के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि यह कहानी केवल गलवान घाटी की ऐतिहासिक लड़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा संदेश है – दुनिया में शांति की उम्मीद और देशभक्ति का महत्व।

नया पोस्टर और संदेश

फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। पोस्टर में फिल्म के टाइटल और टैगलाइन के साथ युद्ध के बाद शांति की प्रतीकात्मक छवि दिखाई गई है। यह दर्शकों को बताता है कि फिल्म सिर्फ ऐतिहासिक घटना की नकल नहीं है, बल्कि इसके जरिए आधुनिक दुनिया में शांति और भाईचारे को संदेश फैलाना भी उद्देश्य है। मेकर्स का कहना है कि नया टाइटल फिल्म की मूल भावना को सुरक्षित रखते हुए विवादों को हल करने का एक तरीका है। इस कदम से फिल्म की रिलीज़ में किसी भी प्रकार के रुकावट या विवाद की संभावना कम हो गई है।

जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

फिल्म की कहानी और थीम

फिल्म की कहानी और थीम
फिल्म की कहानी और थीम

‘मातृभूमि’ फिल्म गलवान घाटी की वास्तविक घटना पर आधारित है। इसमें सलमान खान भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म युद्ध की भयावह परिस्थितियों, सैनिकों की चुनौतियों और उनकी बहादुरी को दिखाती है। नई टैगलाइन और नाम इस कहानी को और भी व्यापक दृष्टिकोण देती है, जो केवल युद्ध तक सीमित नहीं बल्कि शांति और इंसानियत पर जोर देती है।

सलमान खान का संदेश

आपको बता दें कि, सलमान खान ने फिल्म के नाम बदलने के फैसले को दर्शकों के साथ शेयर करते हुए कहा कि ये बदलाव फिल्म की मूल भावना और संदेश को कम नहीं करता। उन्होंने बताया कि यह फिल्म सिर्फ ऐतिहासिक लड़ाई की झलक नहीं देती, बल्कि शांति और देशभक्ति के मूल्यों को भी उजागर करती है।

जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस