Battle of Galwan: बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज, सलमान खान ने जीता दर्शकों का दिल

सलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का पहला गाना मातृभूमि रिलीज़ हो गया है। सलमान फौजी लुक में नजर आए और अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज़ ने देशभक्ति का जज़्बा बढ़ाया। फिल्म और गाने ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और इमोशन दोनों को बढ़ा दिया है।

बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 24, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Battle of Galwan: सलमान खान की आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज़ हो गया है। टीज़र के बाद यह गाना फिल्म के म्यूज़िकल सफर की पहली झलक पेश करता है और दर्शकों को देशभक्ति और भावनाओं से भर देता है। सादगी और असरदार बोलों वाला यह गाना फिल्म के मूड को तैयार करता है और रिलीज से पहले दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा देता है।

Border 2 box office collection day 1: ‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर गूंजा सनी का दम

सलमान खान का फौजी लुक

Battle of Galwan
सलमान खान का फौजी लुक

‘मातृभूमि’ गाने में सलमान खान भारतीय सेना अधिकारी के रूप में नजर आते हैं। उनके साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देती हैं, और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी सहज और भावपूर्ण लगती है। गाने में सलमान और चित्रांगदा के दो छोटे बच्चों के साथ घर के सुकून भरे पल और गलवान की जंग के कड़े सीन साथ-साथ चलते हैं। गाने के दौरान दिखाया गया यह परिवार और उनके कर्तव्य के पल देशभक्ति, बलिदान और प्यार के भाव को गहराई से दर्शाते हैं। घर और ड्यूटी के बीच संतुलन और सैनिकों के जीवन की चुनौतियों को गाने में खूबसूरती से दिखाया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ता है।

हिमेश रेशमिया का गाना

हिमेश रेशमिया का गाना
हिमेश रेशमिया का गाना

‘मातृभूमि’ गाना हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जिनकी संगीत शैली हमेशा भावनाओं को छूने वाली होती है। हिमेश ने बताया कि इस गाने का निर्माण उनके लिए काफी भावनात्मक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि गाने की बीट्स और एनर्जी सेना के जीवन से प्रेरित हैं। हिमेश ने अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के साथ काम करने को विशेष अनुभव बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान के साथ फिर से जुड़ना और सलमान खान फिल्म्स म्यूज़िक लेबल से गाना रिलीज़ करना इस सफर को और भी खास बनाता है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Border 2:1971 की जंग के नायक Hoshiar Singh Dahiya की वीरगाथा, देखिये उनकी अमर कहानी

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने दी आवाज़

हिमेश रेशमिया का गाना
हिमेश रेशमिया का गाना

आपको बता दें कि,‘मातृभूमि’ की लाइन्स समीर अंजन ने लिखे हैं। इसके साथ ही इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जो भारतीय म्यूज़िक की सबसे पसंदीदा आवाज़ों में से हैं। इनकी गायकी ने गाने की भावनाओं और देशभक्ति के संदेश को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।

फिल्म की जानकारी और रिलीज़

बैटल ऑफ गलवान को सलमान खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। फिल्म के म्यूज़िक को सलमान खान फिल्म्स म्यूज़िक लेबल से रिलीज़ किया गया है और Sony Music India इसकी आधिकारिक म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूटर है। फिल्म की कहानी बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान पर आधारित है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। गाने और फिल्म दोनों का उद्देश्य दर्शकों को सैनिकों की जिंदगी, उनके संघर्ष और परिवार के भावनात्मक पहलू से जोड़ना है।

बॉर्डर 2′ के पहले शो की कैंसिलेशन से फैंस को झटका, सनी की करियर की बेस्ट ओपनिंग की उम्मीद