नहरों में नहाना पड़ सकता है भारी! जींद पुलिस ने लगाया प्रतिबंध, लोगों को चेतावनी

जींद. पुलिस ने नहरों में नहाने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। गर्मी के मौसम में नहरों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों में नहाने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी कुलदीप सिंह ने आमजन के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नहरों और तालाबों में नहाने से रोकें। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि हर वर्ष गर्मियों में कई युवक और बच्चे बिना सुरक्षा उपायों के नहरों और गहरे जल स्रोतों में नहाने चले जाते हैं,

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 17, 2026

जींद.

पुलिस ने नहरों में नहाने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। गर्मी के मौसम में नहरों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों में नहाने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी कुलदीप सिंह ने आमजन के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नहरों और तालाबों में नहाने से रोकें। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि हर वर्ष गर्मियों में कई युवक और बच्चे बिना सुरक्षा उपायों के नहरों और गहरे जल स्रोतों में नहाने चले जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। तेज बहाव, अधिक गहराई और पानी की सही जानकारी न होने के कारण छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें और उन्हें जोखिम भरे स्थानों पर जाने से रोकें। युवाओं से भी अनुरोध किया गया है कि वे मनोरंजन या सोशल मीडिया वीडियो बनाने के लिए खतरनाक स्थानों पर न जाएं।

एसपी ने स्पष्ट किया कि नहरों में नहाना या नशा करके जल स्रोतों के आसपास बैठना खतरनाक और कानूनन गलत है। ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई करेगी। सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment