बरही पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अलग अलग ठिकानों में दबिश, 34 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

कटनी जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बरही पुलिस ने लगातार दो दिनों में कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की। साथ ही ग्राम पिपरियाकला के पारधी टोला में रेलवे स्टेशन के पीछे करीब 540 किलो महुआ लाहन नष्ट कराया गया। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को ग्राम पिपरियाकला पारधी टोला रेलवे स्टेशन के पीछे करीब 36 कंटेनरों में रखा लगभग 540 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने मौके पर ही लाहन को नष्ट कराया।

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 9, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

कटनी

जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बरही पुलिस ने लगातार दो दिनों में कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की। साथ ही ग्राम पिपरियाकला के पारधी टोला में रेलवे स्टेशन के पीछे करीब 540 किलो महुआ लाहन नष्ट कराया गया।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को ग्राम पिपरियाकला पारधी टोला रेलवे स्टेशन के पीछे करीब 36 कंटेनरों में रखा लगभग 540 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने मौके पर ही लाहन को नष्ट कराया। इसी कार्रवाई के दौरान चार अलग-अलग स्थानों से सुशील आदिवासी से 5 लीटर, कोमल प्रसाद कोल से 5 लीटर, रामदयाल साहू से 2 लीटर और प्रेमलाल प्रजापति से 2 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं 8 सितंबर 2026 को बरही पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। पुलिस ने दुःखी बाई भूमिया से 5 लीटर, राजू कोल से 5 लीटर और रामचरण कोल से 10 लीटर शराब बरामद की। इन मामलों में भी धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में बरही पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है