Baramati Plane Crash: बारामती में फिर ट्रेनिंग विमान हादसा, ट्रेनी पायलट सुरक्षित; उठे बड़े सवाल

बारामती एयरपोर्ट के पास एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसा हुआ है। राहत की बात है कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में बारामती में विमान हादसों की घटनाएं सामने आने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा, तकनीकी जांच और ट्रेनिंग फ्लाइट्स के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं।

Baramati Plane Crash

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अगस्त 9, 2026

Baramati Plane Crash: पुणे ग्रामीण जिले के बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसा सामने आया है। बारामती एयरपोर्ट के पास ट्रेनिंग उड़ान के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित है और फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत, बचाव और जांच से जुड़ी टीमें मौके पर पहुंचीं और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी गई।

बारामती एयरपोर्ट के पास विमान क्रैश

बताते चले कि, हादसे के बाद संबंधित अधिकारियों और जांच टीमों ने घटनास्थल का जायजा लिया। विमान किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती स्तर पर विमान की तकनीकी स्थिति, उड़ान के दौरान सामने आई परिस्थितियों और ट्रेनिंग फ्लाइट से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। हादसे में ट्रेनी पायलट के सुरक्षित होने से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, बारामती एयरपोर्ट के आसपास लगातार सामने आ रही विमान दुर्घटनाओं ने एक बार फिर फ्लाइट ट्रेनिंग और एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।

बारामती में बार-बार विमान हादसे क्यों?

ताजा बारामती विमान हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस इलाके में ट्रेनिंग और अन्य विमानों से जुड़ी घटनाएं बार-बार क्यों सामने आ रही हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान बारामती एयरपोर्ट के आसपास ट्रेनिंग और चार्टर विमानों से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।लगातार हो रही इन घटनाओं के चलते विमान संचालन, पायलट ट्रेनिंग, तकनीकी जांच और एयरपोर्ट के सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर ट्रेनिंग विमानों के संचालन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का कितना सख्ती से पालन किया जा रहा है, इसकी भी जांच जरूरी मानी जा रही है।

मई 2026 में भी हुआ था ट्रेनिंग विमान हादसा

इससे पहले मई 2026 में भी बारामती एयरपोर्ट के पास ट्रेनिंग विमान दुर्घटना हुई थी। जानकारी के अनुसार, यह विमान रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से जुड़ा था। उस समय तकनीकी खराबी के बाद विमान की क्रैश-लैंडिंग कराई गई थी।हालांकि उस घटना में भी राहत की बात यह रही थी कि विमान में मौजूद ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया था। मई की घटना के बाद विमान की तकनीकी स्थिति और ट्रेनिंग उड़ानों के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों को लेकर कई सवाल उठे थे। अब एक बार फिर इसी क्षेत्र में ट्रेनिंग विमान हादसा होने से उन सवालों पर चर्चा तेज हो गई है।

जनवरी में चार्टर विमान हादसे ने दहला दिया था महाराष्ट्र

बारामती में इस साल जनवरी में एक बड़ा चार्टर विमान हादसा भी हुआ था। बारामती एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।जनवरी की इस घटना ने बारामती एयरपोर्ट और आसपास के विमान संचालन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा की थीं। इसके बाद मई में ट्रेनिंग विमान की दुर्घटना और अब ताजा हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा और ट्रेनिंग फ्लाइट्स पर निगाह

लगातार सामने आ रही विमान दुर्घटनाओं के बीच अब बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेनिंग फ्लाइट्स के संचालन की समीक्षा की मांग जोर पकड़ सकती है। विमान की तकनीकी जांच, उड़ान से पहले सुरक्षा परीक्षण, प्रशिक्षु पायलटों की ट्रेनिंग और एयर ट्रैफिक से जुड़े प्रोटोकॉल जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत बताई जा रही है।

फिलहाल ताजा हादसे की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विमान दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी थी, उड़ान से जुड़ी कोई समस्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा। हालांकि, बारामती में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है।