Baramati Plane Crash: ‘पापा मैं वापस आकर मिलती हूं’, बारामती प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली पिंकी के आखिरी शब्द

बारामती प्लेन हादसे में 29 वर्षीय क्रू मेंबर पिंकी माली समेत पांच लोगों की मौत, पिंकी ने अंतिम बार अपने पिता से कहा था, “पापा मैं वापस आकर मिलती हूं।” परिवार और दोस्तों के लिए यह हादसा अपार दुख लेकर आया है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 28, 2026

Baramati Plane Crash: बारामती में हुए दर्दनाक प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हुई। इस हादसे में क्रू मेंबर पिंकी माली भी शिकार हुईं। पिंकी केवल 29 वर्ष की थीं और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंकी की यह चौथी यात्रा थी, जिसमें वे अजित पवार के साथ जा रही थीं। उनके परिजनों के अनुसार, पिंकी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित थीं और उन्होंने आखिरी बार कहा था, “पापा, मैं वापस आकर मिलती हूं।”

Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत पर ममता बनर्जी का दावा, सियासत में मची हलचल

पांच सालों का संघर्ष और मेहनत

एक बातचीत में बताया कि पिंकी पिछले पांच सालों से प्राइवेट चार्टर फ्लाइट में क्रू मेंबर के रूप में काम कर रही थीं। उन्होंने याद दिलाया कि मतदान के दिन पिंकी घर आई थी और शाम तक परिवार के साथ समय बिताया। पिता ने कहा, “कल उसने फोन किया और कहा कि मैं अजित दादा पवार के साथ बारामती जा रही हूं। पापा, मैं वहां से नांदेड़ चली जाऊंगी। आने के बाद मिलती हूं। यही उसके आखिरी शब्द थे।” पिता ने आगे बताया कि पिंकी की शादी हो चुकी थी और उनके कोई बच्चे नहीं थे। उनका परिवार तीन लोगों का था – पिता, भाई और पत्नी। उन्होंने यह भी कहा कि वे मिडिल क्लास परिवार से हैं और कठिन मेहनत से अपने बच्चों को बड़ा किया।

आखिरी बातचीत याद करके रो पड़े

पिंकी के भाई ने बताया कि उन्होंने हादसे से एक दिन पहले रात 9:30 बजे पिंकी से फोन पर बातचीत की थी। भाई ने कहा, “वो इमरजेंसी में थी और फिर अचानक फोन कट गया।” उनके इस बयान से परिवार के सदस्यों की गहरी पीड़ा और चिंता साफ झलकती है।

Ajit Pawar Death: ‘अजित पवार थे समय के पाबंद और समर्पित नेता’, पृथ्वीराज चव्हाण का श्रद्धांजलि संदेश

पिता की खुशी 

पिंकी के पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी को उन्होंने नर्स बनाया और पिंकी ने उनका सपना पूरा किया। पिता ने कहा, “पिंकी पहले मॉडल बनना चाहती थी, लेकिन बाद में एयर होस्टेस बनने का फैसला किया। मैंने उसका प्रशिक्षण करवाया और उसने मेरी उम्मीदों पर खरा उतरा।” पिता ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे ने उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ डाल दिया।

अंतिम संस्कार की तैयारियां

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार 29 जनवरी 2026 को उनके पैतृक निवास बारामती में किया जाएगा। पूरे राज्य में शोक का माहौल है और पिंकी माली सहित अन्य मृतकों के परिवारों के लिए यह समय अत्यंत कठिन है।

Ajit Pawar Death: Maharashtra के Deputy CM का निधन, Baramati Plane Crash में गई NCP चीफ की जान।