Bantwara 1947 Box Office: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा और उम्मीदें थीं। माना जा रहा था कि स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होने का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल सकता है। हालांकि, रिलीज के बाद कहानी कुछ अलग नजर आ रही है। फिल्म को दर्शकों की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई और इसकी कमाई लगातार धीमी बनी हुई है। रिलीज के नौ दिन बाद भी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है।
लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह गए हैरान
नौवें दिन सिर्फ 1.15 करोड़ का कारोबार
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन करीब 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दिन फिल्म को 3,247 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी लगभग 12 प्रतिशत रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन करीब 35.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के लिए आगे की राह आसान नजर नहीं आ रही है।
पहले दिन हुई थी 5.75 करोड़ की ओपनिंग
‘बंटवारा 1947’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म को 8,721 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी करीब 15 प्रतिशत रही। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला और इसने 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। उस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 34 प्रतिशत रही। हालांकि तीसरे दिन से कमाई में गिरावट शुरू हो गई। फिल्म ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन कलेक्शन घटकर करीब 2 करोड़ रुपये रह गया।
पहले सप्ताह में कितना कमाया?
फिल्म ने पांचवें दिन करीब 2.25 करोड़, छठे दिन 1.50 करोड़ और सातवें दिन लगभग 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म की कुल कमाई करीब 33.60 करोड़ रुपये रही। आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपये जोड़े। उस दिन फिल्म को 3,211 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी लगभग 9 प्रतिशत रही। नौवें दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
120 करोड़ के बजट के मुकाबले कमाई बेहद कम
‘बंटवारा 1947’ को करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ऐसे में अब तक का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन फिल्म के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए फिल्म का 50 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल माना जा रहा है। फिल्म की कहानी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भारत के विभाजन की घटनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके बेटे करण देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं, जबकि शबाना आजमी ने भी अहम किरदार निभाया है।
‘आवारापन 2’ से पिछड़ी फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर ‘बंटवारा 1947’ की तुलना इसी दौरान रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ से भी की जा रही है। इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म ने दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है और 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा काफी पहले पार कर लिया। जहां ‘आवारापन 2’ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है, वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई है। खास बात यह है कि फिल्म से जुड़े बड़े नामों की मौजूदगी और प्रमोशन के बावजूद दर्शकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई। अब आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में कितना सुधार होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Kangana Ranaut, Sharmila Tagore: शर्मिला के वंदे मातरम बयान पर








