Bank Jobs 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

Bank Jobs 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर कैडर के तहत 350 पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III) और मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I) पदों के लिए होंगी।

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 23, 2026

Bank Jobs 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा मौका दिया है। बैंक ने ऑफिसर कैडर के तहत कुल 350 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III) और मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I) के पदों के लिए की जा रही है। स्थिर नौकरी, आकर्षक वेतन और करियर ग्रोथ को देखते हुए यह अवसर युवाओं के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

Bank Jobs 2026: बैंक में नौकरी का मौका! सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 पदों पर बंपर भर्ती

पदों का विवरण

जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान में कुल 350 पद भरे जाएंगे। इनमें:

  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III) – 50 पद
  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I) – 300 पद

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 3 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Bank Jobs 2025: सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें लास्ट डेट कब

वेतनमान और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा।

  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III): ₹85,920 से ₹1,05,280 प्रति माह
  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह

इसके अलावा, चयनित अधिकारियों को डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा, एलटीसी और अन्य बैंकिंग भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका
  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य है। साथ ही फॉरेन एक्सचेंज से संबंधित सर्टिफिकेट या प्रासंगिक अनुभव होना जरूरी है।
  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): ग्रेजुएशन के साथ MBA या PGDM (मार्केटिंग) की डिग्री अनिवार्य है। यह डिग्री AICTE या मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।

Bankey Bihari Temple: सदियों पुरानी परंपरा पर लगा ब्रेक, बिना भोग रहे ठाकुर जी! जानें वजह

आवेदन प्रक्रिया

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Officer Recruitment 2026 से संबंधित लिंक खोलें।
  • “Apply Online” विकल्प पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरते हुए रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालें या PDF सेव करें।

Bankey Bihari Temple: सदियों पुरानी परंपरा पर लगा ब्रेक, बिना भोग रहे ठाकुर जी! जानें वजह