Bangladesh T20 Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश स्क्वाड घोषित, लिटन दास को सौंपी गई कप्तानी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। अनुभवी लिटन दास को टीम की कप्तानी सौंपकर बोर्ड ने नए युग की शुरुआत की है। ग्रुप-सी में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के खिलाफ क्या यह नई टीम टिक पाएगी? जानिए बांग्लादेश के उन 15 सूरमाओं के नाम जो बदलेंगे इतिहास।

Bangladesh T20 Squad

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

जनवरी 4, 2026

Bangladesh T20 Squad: आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह मेगा टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टीम चयन के साथ ही बांग्लादेश ने यह साफ कर दिया है कि वह सभी विवादों से ऊपर उठकर टूर्नामेंट पर पूरा फोकस रखना चाहता है।

Bangladesh T20 Squad:  लिटन दास को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

बीसीबी ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। लिटन दास अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शांत नेतृत्व शैली के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव को देखते हुए बोर्ड ने उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट में टीम की कमान सौंपी है, जबकि मोहम्मद सैफ हसन को उपकप्तान बनाया गया है।

Bangladesh T20 Squad:  ग्रुप-सी में बांग्लादेश, वेस्टइंडीज से होगा पहला मुकाबला

बांग्लादेश की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-सी में जगह मिली है। ग्रुप स्टेज में उनका पहला मुकाबला 7 फरवरी को दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच बांग्लादेश के अभियान की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में किन पर रहेगी नजर

टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान लिटन दास के अलावा तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन पर रन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। मिडिल ऑर्डर में तौहीद हृदोय और शमीम हुसैन टीम को संतुलन प्रदान करेंगे।
गेंदबाजी विभाग में अनुभवी मुस्तफिजुर रहमान और तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद से अहम मौकों पर विकेट निकालने की उम्मीद होगी। वहीं स्पिन आक्रमण की कमान महेदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन संभालेंगे, जो भारतीय परिस्थितियों में मैच विनर साबित हो सकते हैं।

अब तक सेमीफाइनल से दूर रही है बांग्लादेश टीम

बांग्लादेश ने साल 2007 से अब तक खेले गए सभी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है, लेकिन अभी तक वह एक बार भी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में इस बार टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। लिटन दास की कप्तानी में टीम इस रिकॉर्ड को बदलने के इरादे से उतरेगी।

कोलकाता में लगातार तीन मैच खेलने का मिलेगा फायदा

बांग्लादेश टीम के लिए एक सकारात्मक पहलू यह है कि उसे अपने शुरुआती तीन ग्रुप मुकाबले कोलकाता में ही खेलने हैं। इससे खिलाड़ियों को पिच और मौसम की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलेगा, जो आगे के मैचों में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश का पूरा स्क्वाड

लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम।

बांग्लादेश का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 फरवरी के मुकाबले के बाद बांग्लादेश 9 फरवरी को इटली से भिड़ेगा। तीसरा मैच 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ होगा।

Read More: Delcy Rodriguez President: वेनेजुएला संकट, डेल्सी रोड्रिग्ज बनीं अंतरिम राष्ट्रपति, अमेरिका को दी सीधी चुनौती