BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी का ‘बेतुका’ बयान, सीरीज हारने के बाद भी बताया पाकिस्तान का प्रदर्शन ‘शानदार’

बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। 11 साल बाद मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। जानें मैच का पूरा हाल और हार के बाद क्या बोले शाहीन।

BAN vs PAK

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 16, 2026

BAN vs PAK: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने घरेलू सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए रोमांचक निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम ने मेहमानों को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि बांग्लादेश ने पूरे 11 साल के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीती है।

बांग्लादेशी शेरों का शानदार प्रदर्शन

बताते चले कि, सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 15 मार्च 2026 को ढाका के प्रतिष्ठित मैदान पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए महंगा साबित हुआ। बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम संघर्ष करती नजर आई और अंतिम ओवर में 279 रनों पर सिमट गई। 11 रनों की इस करीबी जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी का विवादित बयान

आपको बता दे कि, सीरीज में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी खेमे में मायूसी का माहौल है, लेकिन कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। हार के बावजूद अफरीदी ने टीम के प्रदर्शन को ‘अच्छा’ बताया, जिसे कई क्रिकेट दिग्गज ‘बेतुका’ मान रहे हैं। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शाहीन ने कहा कि शुरुआती विकेटों का जल्दी गिरना टीम के लिए घातक साबित हुआ। हालांकि, उन्होंने अपनी टीम के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके खिलाड़ी आखिरी गेंद तक लड़े। उन्होंने युवाओं को भविष्य के लिए इसी तरह की संघर्ष क्षमता विकसित करने की सलाह दी।

सलमान अली आगा की शतकीय पारी की सराहना

भले ही पाकिस्तान यह मैच हार गया, लेकिन सलमान अली आगा का प्रदर्शन टीम के लिए एकमात्र सकारात्मक पहलू रहा। शाहीन अफरीदी ने आगा के शानदार शतक की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक परिपक्व खिलाड़ी बताया। कप्तान के अनुसार, आगा टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में मध्यक्रम की रीढ़ हैं। उन्हें स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है और उन्होंने लंबे समय से पाकिस्तान के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। इस शतक ने साबित किया कि कठिन परिस्थितियों में भी आगा दबाव झेलने में सक्षम हैं।

पाकिस्तानी टीम में बदलाव और कप्तान का बैटिंग प्लान

टीम के भविष्य पर चर्चा करते हुए शाहीन ने स्पष्ट किया कि सीरीज में कई नए चेहरे और युवा खिलाड़ी शामिल थे जो पहली बार वनडे सेटअप का हिस्सा बने थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टीम मैनेजमेंट इन युवाओं को पूरा समर्थन देगा। वहीं, व्यक्तिगत प्रदर्शन पर बात करते हुए अफरीदी ने अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने स्वीकार किया कि निचले क्रम में आकर उन्हें और अधिक जिम्मेदारी से रन बनाने का प्रयास करना होगा ताकि टीम को क्लोज मैचों में जीत दिलाई जा सके।