Advertisements

Balia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। नीचे मौजूद पुलिस टीम लगातार माइक से उसे समझाने और नीचे उतरने की अपील करती रही। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उसकी शादी करा दी जाएगी। कई घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद जब प्रेमी को मौके पर बुलाया गया, तब जाकर युवती नीचे उतरी। यह पूरा मामला किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।











