BAFTA Awards 2026: लंदन में 23 फरवरी 2026 को भारत के लिए गर्व का पल आया, जब मणिपुरी भाषा की पहली फीचर फिल्म Boong ने ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का अवार्ड जीता। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, क्योंकि पहली बार मणिपुरी फिल्म ने ग्लोबल स्टेज पर यह सम्मान हासिल किया।
BAFTA Awards 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने हॉलीवुड फिल्मों को हराकर जीता अवॉर्ड
मणिपुरी कहानी का अंतरराष्ट्रीय महत्व
डायरेक्टर Lakshmipriya Devi ने फिल्म की कहानी और उसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि ‘बूंग’ मणिपुरी भाषा में एक छोटे लड़के का नाम है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को सबसे अनोखा तोहफा देना चाहता है। वह अपने लापता पिता को खोजकर उसे अपनी मां से मिलाने की कोशिश करता है।
लक्ष्मीप्रिया देवी ने बताया, “यह लड़का अपनी मां के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट देना चाहता है। उसकी मासूमियत और उसकी तलाश उसकी ज़िंदगी में एक नया मोड़ लाती है, जिससे उसे अप्रत्याशित बदलाव का सामना करना पड़ता है।” यह कहानी न केवल व्यक्तिगत बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मणिपुर और उसके लोगों की एक अनकही आवाज़ को विश्व मंच पर लाती है।
Bafta Awards 2026: लंदन में चमकी भारतीय फिल्म ‘बूंग’, पहली बार जीता बाफ्टा
फरहान अख्तर का योगदान और फिल्म का सपोर्ट
फिल्म के प्रोड्यूसर Farhan Akhtar ने फिल्म के पीछे अपनी प्रेरणा और डायरेक्टर के साथ अपने लंबे संबंध के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “लक्ष्मीप्रिया देवी और मैं लगभग 20 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। यह उनकी पहली फिल्म है और इसे सपोर्ट करना हमारे लिए बेहद खास अनुभव है। यह फिल्म एक ऐसे इलाके में सेट है, जहां से बहुत कम फिल्में आती हैं, इसलिए इसे सपोर्ट करना और भी महत्वपूर्ण था।” फरहान ने फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए कहा कि यह दिल को छू लेने वाली और बेहद प्यारी कहानी है, जो पूरी तरह सही महसूस हुई।
अवार्ड सेरेमनी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा

‘बूंग’ BAFTA की अकेली इंडियन नॉमिनी फिल्म थी और यह पहली भारतीय फिल्म बन गई जिसने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का अवार्ड जीता। अवार्ड सेरेमनी लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुई, जिसमें फरहान अख्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी, रितेश सिधवानी और एलन मैकएलेक्स मौजूद थे। फिल्म ने इस कैटेगरी में ज़ूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच, आर्को जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को हराया।
Bafta Awards 2026: लंदन में चमकी भारतीय फिल्म ‘बूंग’, पहली बार जीता बाफ्टा
ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल यात्रा
‘बूंग’ का पहला प्रीमियर 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में हुआ था। इसके बाद इसे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में दिखाया गया, जिनमें वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 शामिल हैं।









