पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बाबू जी के योगदान को किया जाएगा याद

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे पद्म विभूषण स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 अगस्त (शुक्रवार) को लखनऊ स्थित भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। हिंदू गौरव दिवस के रूप में किया जा रहा कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धेय कल्याण सिंह के सार्वजनिक जीवन, उनके योगदान और राष्ट्रहित में उनके कार्यों को याद किया जाएगा। इस दौरान सीएम

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे पद्म विभूषण स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 अगस्त (शुक्रवार) को लखनऊ स्थित भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

हिंदू गौरव दिवस के रूप में किया जा रहा कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धेय कल्याण सिंह के सार्वजनिक जीवन, उनके योगदान और राष्ट्रहित में उनके कार्यों को याद किया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसमें बाबू जी के विचारों, सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को भी स्मरण किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह, बाबू जी बेटे पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया समेत तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे।

2