Baba Ramdev remark on Trump: ‘ट्रंप का बजेगा बाजा…’ बाबा रामदेव की भविष्यवाणी ने दुनियाभर में मनाई खलबली

बाबा रामदेव ने डोनाल्ड ट्रंप के पतन और ब्रिटेन के टूटने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही टैरिफ वॉर पर भी उन्होंने तीखा बयान दिया, जिसने दुनियाभर में चर्चा और खलबली मचा दी है।

Baba Ramdev remark on Trump

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 19, 2026

Baba Ramdev remark on Trump: योग गुरु बाबा रामदेव अपने बेबाक और तीखे बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका बयान केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। हरिद्वार से लेकर वाशिंगटन और लंदन तक, उनके शब्दों की गूंज सुनाई दे रही है। बाबा रामदेव ने न सिर्फ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर खुलकर टिप्पणी की, बल्कि एक ऐसे देश के टूटने की भविष्यवाणी भी कर दी, जिसने कभी आधी दुनिया पर शासन किया था। यह बयान ऐसे समय आया है, जब पूरी दुनिया युद्ध, आर्थिक अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय तनावों के दौर से गुजर रही है। ऐसे माहौल में बाबा की भविष्यवाणियों ने वैश्विक बहस को और तेज कर दिया है।

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले NDA का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, मोदी करेंगे आगाज

तीन हिस्सों में बंटने का दावा

Baba Ramdev remark on Trump
‘ट्रंप का बजेगा बाजा…’

हरियाणा के झज्जर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस ब्रिटेन ने कभी दुनिया के कई देशों को गुलाम बनाया था, आज वही देश खुद गंभीर संकट से गुजर रहा है।

बाबा के अनुसार, आने वाले समय में ब्रिटेन तीन हिस्सों में बंट सकता है। उन्होंने दावा किया कि आयरलैंड और स्कॉटलैंड अलग होकर स्वतंत्र देश के रूप में उभर सकते हैं। बाबा रामदेव का कहना है कि ब्रिटेन के भीतर चल रही राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक दबाव और सामाजिक असंतोष उसे कमजोर कर रहा है।

उनका मानना है कि आंतरिक कलह किसी भी साम्राज्य को अंदर से खोखला कर देती है और ब्रिटेन इसका ताजा उदाहरण बन सकता है। यह भविष्यवाणी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि किसी भारतीय आध्यात्मिक गुरु ने पहली बार इतनी खुलकर वैश्विक नक्शे में बदलाव की बात कही है।

डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला, ‘बाजे बजेंगे’ का दावा

ब्रिटेन के बाद बाबा रामदेव ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी आड़े हाथों लिया। भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकियों के बीच बाबा ने कहा, “देखना, थोड़े समय बाद ट्रंप के भी बाजे बजेंगे।” उन्होंने उदाहरण देते हुए वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का जिक्र किया, जिन्हें अमेरिका ने मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों में निशाना बनाया था। बाबा ने तंज कसते हुए कहा कि ट्रंप भले ही दुनिया को डराते हों, लेकिन वे बाबा रामदेव को मादुरो की तरह उठाकर नहीं ले जा सकते। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि अहंकार और सत्ता का घमंड ही बड़े नेताओं के पतन का कारण बनता है और ट्रंप भी इससे अछूते नहीं रहेंगे।

ट्रंप की नीतियां और टैरिफ वॉर की आग

बाबा रामदेव का यह बयान उस समय आया है जब ट्रंप की नीतियों के कारण अमेरिका और यूरोप के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। हाल ही में ट्रंप ने ग्रीनलैंड मुद्दे पर विरोध करने वाले कई यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस फैसले से फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देश नाराज हैं। यूरोपीय संघ ने चेतावनी दी है कि ऐसे कदम अमेरिका और यूरोप के पुराने संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और एक खतरनाक आर्थिक दौर की शुरुआत हो सकती है।

‘पूजा’ का दो दिन का विवाह और फिर फरार, कुंवारे लड़कों को शिकार बनाने वाली हैरान करने वाली कहानी