Ayodhya News: स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, जानें क्या है खास तैयारी

अयोध्या में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का उत्सव इस बार खास अंदाज में मनाया जाएगा। शाम को रामलला की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति की बैठक में आयोजन पर चर्चा हुई। यात्रा में अयोध्या की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

Ayodhya News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अगस्त 10, 2026

Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में भी नजर आएगा। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 15 अगस्त की शाम अयोध्या में भगवान रामलला की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और राम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राम मंदिर और रामलला की आस्था से जुड़ी अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली यह पालकी यात्रा धार्मिक परंपरा और राष्ट्रीय उत्सव के अनोखे संगम के रूप में देखी जा रही है।

रामलला की पालकी यात्रा को लेकर धार्मिक समिति की पहली बैठक

बताते चले कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की नवगठित धार्मिक समिति की पहली बैठक श्रीराम वल्लभा कुंज मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में रामलला की पूजा-पद्धति, धार्मिक परंपराओं और आने वाले प्रमुख धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और धार्मिक परंपराओं के पालन को लेकर विचार-विमर्श किया। इसी बैठक में 15 अगस्त की शाम रामलला की पालकी यात्रा निकालने का कार्यक्रम भी सामने आया।

15 अगस्त की शाम निकलेगी रामलला की भव्य पालकी

आपको बता दे कि, धार्मिक समिति के सदस्य महंत रामानंद दास ने बैठक के बाद जानकारी दी कि 15 अगस्त की शाम रामलला की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का आयोजन पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। पालकी यात्रा को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रा के मार्ग को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप सजाने की योजना है। आयोजन में अयोध्या की प्राचीन परंपराओं और धार्मिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

अयोध्या में पालकी यात्रा के मार्ग पर होगी भव्य सजावट

रामलला पालकी यात्रा के मार्ग को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। यात्रा के दौरान अयोध्या की धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता देने की तैयारी है। इससे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राम नगरी में उत्सव का माहौल और खास होने की उम्मीद है। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक, पालकी यात्रा के दौरान पारंपरिक धार्मिक वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भागीदारी और सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं तैयार की जाएंगी।

धार्मिक समिति की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति की बैठक में सभी सदस्य मौजूद रहे। वहीं, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में रामलला की पूजा-पद्धति और धार्मिक परंपराओं के अलावा आने वाले आयोजनों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। नवगठित समिति की यह पहली बैठक होने के कारण इसे धार्मिक व्यवस्थाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राम मंदिर अयोध्या में श्रद्धालुओं में बढ़ा उत्साह

अयोध्या राम मंदिर देश और दुनिया के करोड़ों राम भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचते हैं। ऐसे में 15 अगस्त के मौके पर प्रस्तावित पालकी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह दिखाई दे रहा है। राम भक्त इस विशेष आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामलला की पालकी यात्रा निकलने से अयोध्या में धार्मिक उत्सव और राष्ट्रभक्ति का माहौल एक साथ देखने को मिल सकता है।

स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या में दिखेगा देशभक्ति और राम भक्ति का संगम

इस बार 15 अगस्त 2026 को अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव कई मायनों में खास रहने वाला है। एक ओर देश की आजादी और राष्ट्रीय गौरव का पर्व मनाया जाएगा, वहीं दूसरी ओर रामलला की पालकी यात्रा के जरिए अयोध्या की धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देगी। राम नगरी में होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। फिलहाल पालकी यात्रा की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं और श्रद्धालुओं की निगाहें 15 अगस्त की शाम होने वाले इस धार्मिक आयोजन पर टिकी हैं।