Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, ड्रोन शो से सजेगा आसमान, टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड?

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का नजारा बेहद खास होने वाला है। दसवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रामनगरी में एक तरफ लाखों दीयों की रोशनी देखने को मिलेगी, तो दूसरी तरफ आसमान में आधुनिक ड्रोन के जरिए भगवान श्रीराम और रामायण से जुड़े प्रसंगों की झलक दिखाई जाएगी। इस बार दीपोत्सव में परंपरा और आधुनिक तकनीक का ऐसा संगम देखने की तैयारी है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनेगा। आयोजन के दौरान राम की पैड़ी से लेकर सरयू तट तक दीपों की कतारें सजाई

Ayodhya Deepotsav 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 12, 2026

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का नजारा बेहद खास होने वाला है। दसवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रामनगरी में एक तरफ लाखों दीयों की रोशनी देखने को मिलेगी, तो दूसरी तरफ आसमान में आधुनिक ड्रोन के जरिए भगवान श्रीराम और रामायण से जुड़े प्रसंगों की झलक दिखाई जाएगी। इस बार दीपोत्सव में परंपरा और आधुनिक तकनीक का ऐसा संगम देखने की तैयारी है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनेगा।

आयोजन के दौरान राम की पैड़ी से लेकर सरयू तट तक दीपों की कतारें सजाई जाएंगी। प्रशासन और पर्यटन विभाग ने इस बार करीब 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा है। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भी दीप प्रज्ज्वलन में हिस्सा लेंगे। लाखों दीयों से जगमगाती रामनगरी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

आसमान में दिखेंगी श्रीराम और रामायण की आकृतियां

बताते चले कि, इस बार अयोध्या दीपोत्सव का एक बड़ा आकर्षण ड्रोन शो होगा। सैकड़ों अत्याधुनिक ड्रोन की मदद से आसमान में भगवान श्रीराम और रामायण से जुड़ी आकृतियां बनाई जाएंगी। रोशनी के जरिए रामायण के प्रसंगों को दिखाने की तैयारी है, जिससे जमीन पर जलते दीयों के साथ आसमान भी रोशनी से भर उठेगा।

आसमान में दिखेंगी श्रीराम और रामायण की आकृतियां

दी गई आयोजन योजना के मुताबिक, ड्रोन शो 7 नवंबर को दीपोत्सव के मुख्य आयोजन के दौरान होगा। इसके अलावा 8 नवंबर को भी दर्शकों को यह नजारा देखने का मौका मिलेगा। दो दिन तक ड्रोन शो आयोजित करने की योजना से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस खास कार्यक्रम का आनंद लेने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

पिछले साल के आंकड़े को पीछे छोड़ने की तैयारी

आपको बता दे कि, दीपोत्सव में इस बार सिर्फ भव्य सजावट ही नहीं, बल्कि पुराने रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य भी रखा गया है। पिछले साल अयोध्या में 26 लाख 17 हजार 215 दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। अब दसवें दीपोत्सव में करीब 30 लाख दीये जलाने की तैयारी है। अगर लक्ष्य पूरा होता है, तो दीप प्रज्ज्वलन का नया आंकड़ा सामने आ सकता है।

वहीं, सरयू तट पर सामूहिक आरती भी आयोजन का अहम हिस्सा होगी। पिछले वर्ष 2,128 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू आरती कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार अयोध्या में दीपों की संख्या बढ़ाने के साथ सामूहिक आरती के आयोजन को भी खास बनाने की तैयारी की जा रही है।

3डी लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी भी होंगी आकर्षण

अयोध्या दीपोत्सव में इस बार दीयों और ड्रोन शो के अलावा कई दूसरे कार्यक्रम भी देखने को मिलेंगे। सरयू तट पर भव्य सामूहिक आरती, 3डी लेजर शो और म्यूजिकल ग्रीन आतिशबाजी को आयोजन का आकर्षण बनाने की योजना है। रामायण की थीम पर आधारित झांकियां और विशेष सजावट भी लोगों का ध्यान खींचेंगी।

इन कार्यक्रमों के जरिए अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बड़े स्तर पर प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है। दीपोत्सव अब केवल दीये जलाने का आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह अयोध्या की परंपरा, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का भी एक बड़ा अवसर बन चुका है।

पर्यटन और धार्मिक आयोजन को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन और धार्मिक आयोजन को मिलेगा बढ़ावा

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के मुताबिक, दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। आयोजन में लाखों दीयों की रोशनी, रामायण पर आधारित झांकियां, ड्रोन शो और लेजर शो को शामिल करने की योजना है।

कुल मिलाकर, दसवें दीपोत्सव में अयोध्या को रोशनी से सजाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए खास अनुभव तैयार करने पर जोर है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य कितना पूरा होता है और क्या रामनगरी पिछले साल के दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक आरती के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाती है।