Ayaan Agnihotri Engagement: सलमान के भांजे अयान अग्निहोत्री की सगाई, वायरल हुई मंगेतर की रिंग

खान परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल है! सलमान खान के भांजे और मशहूर संगीतकार अयान अग्निहोत्री ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी के साथ सगाई कर ली है। अयान ने इंस्टाग्राम पर सगाई की ड्रीमी फोटोज शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। अयान के इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने भी बधाई दी है।

Ayaan Agnihotri Engagement

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 4, 2026

Ayaan Agnihotri: बॉलीवुड के ‘सुपरस्टार’ सलमान खान के परिवार में खुशियों माहौल है। हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान के माता-पिता बनने के जश्न के बाद, अब खान खानदान से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सलमान खान के भांजे और अतुल अग्निहोत्री के बेटे अयान अग्निहोत्री ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड टीना के साथ सगाई कर ली है। अयान ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की मनमोहक तस्वीरें साझा कर इस खबर पर मुहर लगा दी है।

56 साल की जेनिफर लोपेज ट्रोल हुईं छोटे कपड़े पहनने पर, लास वेगास शो में दिया आलोचकों को जवाब

अयान अग्निहोत्री और टीना की सगाई की तस्वीरें वायरल

बताते चले कि, अयान अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई समारोह की एक श्रृंखला साझा की है। इन तस्वीरों में कपल के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। अयान ने पोस्ट को एक बेहद दिलचस्प कैप्शन दिया, उन्होंने लिखा, “2025 में मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ दिया है,” जिसका अर्थ था कि अब टीना उनकी मंगेतर बन चुकी हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा नजर आ रहा है और फैंस इस नई जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

रोमांटिक अंदाज में टीना ने फ्लॉन्ट की अपनी ‘डायमंड रिंग’

आपको बता दे कि, साझा की गई तस्वीरों में अयान और टीना के खास पलों को कैद किया गया है। पहली तस्वीर में अयान अपनी मंगेतर को गले लगाते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में टीना अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अन्य तस्वीरों में कपल को साथ में जश्न मनाते, हाथ जोड़कर दुआ मांगते और एक-दूसरे को किस करते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और प्रशंसक लगातार कमेंट कर इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं।

अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री के लाडले हैं अयान

अयान अग्निहोत्री की पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वह सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और प्रसिद्ध अभिनेता-निर्माता अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। खान परिवार में अयान को काफी लाड-प्यार मिलता है। सगाई की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस भी काफी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही खान परिवार में एक भव्य शादी का आयोजन होगा।

सिंगिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं अयान

अयान न केवल अपनी पर्सनल लाइफ बल्कि अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर भी गंभीर हैं। उन्होंने साल 2024 में संगीत की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। अयान का पहला गाना ‘पार्टी फीवर’ रिलीज हुआ था, जिसे युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया। सिंगिंग डेब्यू के बाद अब अपनी सगाई की खबर से उन्होंने एक बार फिर लाइमलाइट बटोर ली है।

‘धुरंधर’ 800 करोड़ पार करने के करीब, 28 दिन बाद कलेक्शन में गिरावट फिर भी 29वें दिन रिकॉर्ड!