Awarapan 2 vs Batwara 1947: ‘आवारापन 2’ या ‘बंटवारा 1947’? संडे बॉक्स ऑफिस पर किसका चला जादू

‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबले में रविवार को बड़ा अंतर देखने को मिला। इमरान हाशमी की फिल्म ने शानदार कमाई के साथ बढ़त मजबूत की, जबकि सनी देओल की फिल्म पीछे रह गई। जानिए संडे को दोनों फिल्मों ने कितने करोड़ कमाए और तीन दिनों में कौन आगे रहा।

‘आवारापन 2’ या ‘बंटवारा 1947’?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 17, 2026

Awarapan 2 vs Batwara 1947: इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। 14 अगस्त को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म स्पष्ट रूप से आगे निकलती नजर आ रही है। रविवार यानी 16 अगस्त को भी ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ को पीछे छोड़ दिया। दोनों फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई और अब तक के कुल कलेक्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला है।

आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट पर

‘आवारापन 2’ ने रविवार को कितने करोड़ कमाए?

इमरान हाशमी की फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने भारत में करीब 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 33.75 करोड़ रुपये पहुंच गई। हालांकि रविवार को शनिवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में लगभग 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने तीसरे दिन भारत में करीब 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का तीन दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये हो गया है।

‘आवारापन 2’ का डे-वाइज कलेक्शन

  • पहला दिन: 22 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 75 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 26 करोड़ रुपये
  • कुल: 75 करोड़ रुपये

‘बंटवारा 1947’ की रविवार की कमाई

दूसरी ओर, सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ की तुलना में काफी पीछे चल रही है। फिल्म ने पहले दिन करीब 5.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। 15 अगस्त की छुट्टी के कारण दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आया और फिल्म ने करीब 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लेकिन रविवार को कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन भारत में लगभग 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही तीन दिनों में इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन करीब 26.50 करोड़ रुपये हो गया।

‘बंटवारा 1947’ का डे-वाइज कलेक्शन

  • पहला दिन: 75 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 50 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 25 करोड़ रुपये
  • कुल: 50 करोड़ रुपये

दोनों फिल्मों के बीच कितना अंतर?

तीन दिनों की कमाई की तुलना करें तो ‘आवारापन 2’ ने 81.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि ‘बंटवारा 1947’ की कमाई 26.50 करोड़ रुपये रही। यानी इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म से करीब 55.25 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं। अब दोनों फिल्मों के लिए असली परीक्षा वीकडेज में होगी। देखना होगा कि छुट्टियों के बाद दर्शकों का रुझान किस फिल्म की ओर बना रहता है।

‘बंटवारा 1947’ की कहानी और स्टारकास्ट

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।

‘आवारापन 2’ में कौन-कौन?

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’, साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शबाना आजमी, दिशा पाटनी, पूरन गब्बी और विजयंत कोहली सहित कई कलाकार नजर आते हैं। फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज के बाद इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाने की भी योजना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रेस किस दिशा में जाती है।

गौहर खान ने पति जैद दरबार की खोली पोल! बोलीं- ‘मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और…