Awarapan 2 Box Office Collection: सोमवार का दिन आमतौर पर फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर चुनौतीपूर्ण माना जाता है। वीकेंड के बाद दर्शकों की संख्या कम होने से ज्यादातर फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलती है। 24 अगस्त, सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा सिनेमाघरों में देखने को मिला। जहां इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में कमी आई, वहीं रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
आसिम रियाज का हिमांशी पर पलटवार, बोले- मेरे पास मैसेज का स्क्रीनशॉट है
‘आवारापन 2’ की कमाई पर लगा ब्रेक
इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ ने अपने दूसरे वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन सोमवार आते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भारत में करीब 2.75 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। इस नए कलेक्शन के साथ नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई लगभग 139 करोड़ रुपये पहुंच गई है। हालांकि, वीकेंड की तुलना में सोमवार का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा।
‘बंटवारा 1947’ की कमाई लाखों में सिमटी
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर स्थिति लगातार मुश्किल होती जा रही है। दूसरे सोमवार को फिल्म का कलेक्शन करोड़ों से दूर रहा और इसकी कमाई सिर्फ लाखों तक सीमित हो गई। शुरुआती बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन लगभग 35 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 37.15 करोड़ रुपये हो गया है।
‘इरुमुडी’ ने पास किया मंडे टेस्ट
रवि तेजा की हालिया रिलीज ‘इरुमुडी’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने सोमवार को भी शानदार कमाई की और बॉलीवुड की कई फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भारत में करीब 11.90 करोड़ रुपये नेट कमाए। चार दिनों में फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 62.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सोमवार को डबल डिजिट में कमाई करना फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई भी हुई प्रभावित
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन दूसरे सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई। फिल्म ने 11वें दिन करीब 2.05 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई लगभग 102.70 करोड़ रुपये हो गई है।
‘डीसी’ तीसरे सोमवार को लाखों में पहुंची
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ‘डीसी’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन करीब 48 लाख रुपये कमाए। इसके साथ इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 66.18 करोड़ रुपये हो गया है।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कमाई भी घटी
टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने चौथे वीकेंड पर मजबूत कमाई की थी, लेकिन चौथे सोमवार को इसकी रफ्तार काफी धीमी रही। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 26वें दिन भारत में लगभग 60 लाख रुपये नेट कमाए। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 485.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कुल मिलाकर सोमवार को जहां ज्यादातर फिल्मों की कमाई प्रभावित हुई, वहीं ‘इरुमुडी’ ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी










