Awarapan 2 Box Office: बुधवार यानी 19 अगस्त की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है और सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। हालांकि रिलीज के छठे दिन फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत रखी। सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही, जबकि ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ और ‘डीसी’ की कमाई में भी गिरावट का दौर जारी है।
फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें
‘आवारापन 2’ ने छठे दिन भी जमाए करोड़ों
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर इस समय सबसे मजबूत फिल्मों में बनी हुई है। रिलीज के छठे दिन बुधवार को फिल्म की कमाई में कमी जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद कलेक्शन संतोषजनक रहा। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को 11,071 शो से करीब 6.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ रुपये हो चुका है।
ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने छठे दिन करीब 1.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 25.30 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 153.59 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
‘बंटवारा 1947’ की कमाई रही धीमी
सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है। रिलीज के छठे दिन फिल्म 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने 6,475 शो से करीब 1.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 32.15 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 38.17 करोड़ रुपये हो गया है।
‘विश्वनाथ एंड संस’ ने बनाए रखी रफ्तार
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ ने भी छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने बुधवार को 5,093 शो से करीब 5.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 77.40 करोड़ रुपये, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 89.49 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में फिल्म ने छठे दिन करीब 1 करोड़ रुपये कमाए और इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 135.49 करोड़ रुपये है।
‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में गिरावट
टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने शुरुआती दो हफ्तों में शानदार कारोबार किया था, लेकिन अब तीसरे सप्ताह में इसकी कमाई धीमी पड़ गई है। फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 3,291 शो से करीब 1.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 566.07 करोड़ रुपये, जबकि नेट कलेक्शन 473.50 करोड़ रुपये हो गया है।
वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में बच्चियों के डांस पर जायरा वसीम ने उठाए सवाल
‘डीसी’ का भी जारी है कारोबार
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ‘डीसी’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.56 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म ने 2,112 शो से यह कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 60.13 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 69.23 करोड़ रुपये हो गया है। ओवरसीज में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये है। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 90.73 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।










