Awarapan 2 Collection: 12वें दिन आवारापन 2 ने मचाया धमाल, बॉडीगार्ड और सिंघम रिटर्न्स को पछाड़ा

इमरान हाशमी की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 12वें दिन करीब 4 करोड़ रुपये कमाकर भारत में 143 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। इस दौरान फिल्म ने सिंघम रिटर्न्स और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अब यश की टॉक्सिक के सामने 200 करोड़ का लक्ष्य चुनौती बनेगा।

Awarapan 2 Collection

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अगस्त 26, 2026

Awarapan 2 Collection: इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रोमांटिक एक्शन थ्रिलर इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। फिल्म ने महज तीन दिनों में अपना बजट निकाल लिया था और इसके बाद से इसकी कमाई मुनाफे में चल रही है। अब फिल्म की नजर 150 करोड़ के आंकड़े पर है, लेकिन इसी बीच इसके सामने एक बड़ी चुनौती भी खड़ी हो गई है।

12वें दिन आवारापन 2 की कमाई में आया उछाल

बताते चले कि, ‘आवारापन 2’ ने अपने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 113.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई थोड़ी नीचे आई और इसने 5.75 करोड़ रुपये जुटाए। हालांकि, दूसरे वीकेंड में दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म ने शनिवार को 8.25 करोड़ रुपये, जबकि रविवार को 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

आवारापन 2 दूसरे मंगलवार कलेक्शन में फिर मजबूत हुई

आपको बता दे कि, दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन ‘आवारापन 2’ ने करीब 2.75 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, मंगलवार को डिस्काउंटेड टिकट ऑफर का फिल्म को फायदा मिला और दर्शकों की संख्या में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली।सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को करीब 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की 12 दिनों की कुल नेट कमाई बढ़कर लगभग 143 करोड़ रुपये हो गई है।

आवारापन 2 ने तोड़े बड़े रिकॉर्ड

143 करोड़ रुपये के घरेलू कलेक्शन के साथ ‘आवारापन 2’ ने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अजय देवगन की ‘सिंघम रिटर्न्स’ के करीब 141 करोड़ रुपये के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।

आवारापन 2 ने सलमान खान की बॉडीगार्ड को भी पछाड़ा

इतना ही नहीं, इमरान हाशमी की फिल्म ने सलमान खान की 2011 में रिलीज हुई ‘बॉडीगार्ड’ के करीब 142 करोड़ रुपये के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 143 करोड़ रुपये के आंकड़े के साथ ‘आवारापन 2’ अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में करीब 85वें स्थान पर पहुंच गई है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है

अब फिल्म के निशाने पर आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 145.29 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। ‘आवारापन 2’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बीच अब करीब दो से ढाई करोड़ रुपये का अंतर बचा है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही इस आंकड़े को पार कर सकती है।

आवारापन 2 बनाम टॉक्सिक

‘आवारापन 2’ के लिए असली चुनौती अब सामने आने वाली है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी है, लेकिन बुधवार से यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यश की फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग से बढ़ी आवारापन 2 की चिंता

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग को लेकर भी शानदार रिस्पॉन्स की खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म के पहले दिन बड़े कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में नई रिलीज का सीधा असर ‘आवारापन 2’ के स्क्रीन काउंट और डेली कलेक्शन पर पड़ सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘आवारापन 2’ टॉक्सिक की आंधी के बीच 200 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच पाएगी? फिल्म के पास अभी कुछ मजबूत शो और दर्शकों का सपोर्ट जरूर है, लेकिन यश की फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस की तस्वीर काफी बदल सकती है। आने वाले दिन तय करेंगे कि ‘आवारापन 2’ की कमाई 200 करोड़ तक पहुंचती है या टॉक्सिक की एंट्री इसके सफर पर ब्रेक लगा देती है।