Avatar Upcoming Movies: दुनियाभर में अपनी शानदार विजुअल इफेक्ट्स और कहानी के लिए मशहूर अवतार फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। निर्देशक जेम्स केमरन अपनी आने वाली फिल्मों अवतार 4 और अवतार 5 पर तेजी से काम कर रहे हैं। हाल ही में प्रोडक्शन टीम की ओर से इन फिल्मों ‘अवतार 4’ और अवतार 5 पर तेजी से काम कर रहे हैं। हाल ही में प्रोडक्शन टीम की ओर से इन फिल्मों की रिलीज को लेकर अहम जानकारी शेयर की गई है, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।
Ramayana Movie: एक ही फिल्म में विष्णु के दो अवतार! रणबीर कपूर ने कंफर्म किया अपना ‘डबल रोल’
‘अवतार’ सीरीज की सफलता के बाद मिला नया हौसला
‘अवतार’ की पिछली फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। खासतौर पर Avatar: The Way of Water और इसके बाद आई Avatar: Fire and Ash ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इन फिल्मों ने दुनियाभर में अरबों डॉलर की कमाई कर यह साबित कर दिया कि पैंडोरा की दुनिया अभी भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
प्रोड्यूसर ने दी बड़ी अपडेट
बताते चलें कि, फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि अवतार 4 और अवतार 5 के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल टीम बजट तैयार करने, शूटिंग शेड्यूल तय करने औऱ पूरी प्लानिंग में जुटी हुई है।
उनके मुताबिक, फिल्म की टीम नई तकनीकों पर भी काम कर रही है ताकि आने वाली फिल्मों का विजुअल एक्सपीरियंस पहले से भी ज्यादा शानदार बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है और तेजी से काम कर रही है।
Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पीछे छोड़ी पुष्पा 2, इतने करोड़ की कर ली कमाई
स्क्रिप्ट को बताया गया शानदार

रे सांचिनी ने फिल्मों की कहानी को लेकर भी संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है और काफी प्रभावशाली है। उनके अनुसार, ‘अवतार’ फ्रेंचाइज़ी की खासियत इसकी विजुअल स्टोरीटेलिंग है, और इस बार भी टीम इसी पर खास ध्यान दे रही है। नई तकनीक और दमदार कहानी के साथ दर्शकों को एक बार फिर पैंडोरा की अद्भुत दुनिया में ले जाने की तैयारी है।
रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा
हालांकि ‘अवतार 4’ और ‘अवतार 5’ के आधिकारिक टाइटल अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उनकी रिलीज डेट को लेकर जानकारी मिल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘अवतार 4’ साल 2029 में रिलीज हो सकती है, जबकि ‘अवतार 5’ साल 2031 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका मतलब है कि फैंस को इन फिल्मों के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन जिस तरह से इन फिल्मों पर काम किया जा रहा है, उससे उम्मीद है कि ये इंतजार पूरी तरह सफल साबित होगा।
राय लक्ष्मी ने धोनी संग अफेयर को किया खारिज, बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं
फैंस के लिए क्या है खास
‘अवतार’ सीरीज हमेशा से अपने शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और अनोखी दुनिया के लिए जानी जाती रही है। ऐसे में ‘अवतार 4’ और ‘अवतार 5’ से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।










