बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की कोशिश, अनिल विज बोले- समाधान लगभग तय

 पंचकूला हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के बीच बिजली मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मामले का समाधान लगभग हो चुका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बातचीत की गई है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल पहुंचे बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के फैसले

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 पंचकूला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के बीच बिजली मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि मामले का समाधान लगभग हो चुका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बातचीत की गई है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल पहुंचे बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के फैसले को धारा 108 के तहत रद्द करने का प्रावधान है। सरकार इसी कानूनी प्रावधान के तहत आगे बढ़ रही है।

कर्मचारी नेताओं के साथ होगी बैठक
अनिल विज ने कहा कि उन्होंने कर्मचारी नेताओं से बातचीत की है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे उनके साथ होने वाली बैठक में मामले पर आगे चर्चा की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकल सकता है।

बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के बीच समाधान की उम्मीद
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिजली मंत्री ने कर्मचारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल वापस लेने की अपील की है।

 

2