Assembly Elections 2026: असम,केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो जाएगा।असम की 126 सीटों, केरलम की 140 सीटों और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान गुरुवार को एक ही चरण में होगा।
असम,केरलम और पुद्दुचेरी में आज थमेगा चुनावी प्रचार
असम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के बरपेटा,होजाई और डिब्रूगढ़ में जनसभाओं को संबोधित किया।पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि,भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।राज्य के हर जिले और क्षेत्र का विकास उनकी पार्टी और एनडीए की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा,पिछले दस वर्षों में असम ने शांति और समृद्धि का दौर देखा है।
बंगाल,तमिलनाडु में 2 चरणों में होना है मतदान
इस बीच,तमिलनाडु में एक चरण के मतदान और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।दोनों राज्यों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को ही समाप्त हो गई,जबकि उम्मीदवार गुरुवार तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
23,29 अप्रैल को दो चरणों में होनी है वोटिंग
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान 23 अप्रैल को होगा।पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर कराया जाएगा।चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए मतगणना अगले महीने (मई) की 4 तारीख को होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने असम CM को बताया अहंकारी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम चुनाव को लेकर कहा, “2026 असम विधानसभा चुनाव के प्रचार आज शाम 5 बजे खत्म हो रहा है…पहली बात आपको अपने वोट से असम की सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करना हैं। दूसरी बात,असम के लोगों को भ्रष्ट और अहंकारी मुख्यमंत्री नहीं चाहिए…तीसरी बात,ये सीएम लोगों के विकास के लिए काम करने के बजाय खुद का विकास कर रहा है।
श्रीभूमि में अमित शाह का संबोधन
वहीं असम के श्रीभूमि में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,जब से राहुल गांधी कांग्रेस के नेता बने हैं सभी कांग्रेसियों का स्तर,सार्वजनिक जीवन का स्तर नीच गिर गया है।2 दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि,गुजरात और जो भाजपा का समर्थन करते हैं वो अनपढ़ हैं अरे कांग्रेसियों आपको शर्म आनी चाहिए।
अमित शाह ने दी कांग्रेस पार्टी को चुनौती
अमित शाह ने कहा,जिस गुजरात ने दयानंद सरस्वती,महात्मा गांधी,सरदार वल्लभ भाई पटेल,महान टाटा और नरेंद्र मोदी जैसे नेता दिए उस गुजरात को वह अनपढ़ कह रहे हैं।कांग्रेस ने नए नीति बनाई है जो उनका समर्थन करेगा वही साक्षर बाकि सारे अनपढ़ हैं।कांग्रेस वालों पूरे देश की जनता आपकी राह देख रही है एक बार चुनाव के मैदान में आइए आपकी जमानतें जब्त होने वाली है।










