Assembly Election: असम, केरलम और पुडुचेरी में नामांकन प्रक्रिया खत्म,बंगाल में जीत के लिए BJP ने कसी कमर

असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों के उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। चुनाव आयोग के अनुसार, अब 26 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कोलकाता में हाई-लेवल मीटिंग कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Assembly Election:  असम, केरलम और पुदुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गयी।नामांकनों की जांच की तिथि मंगलवार 24 मार्च और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च है।चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि,इन तीनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ गोवा,कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो गयी।

3 चुनावी राज्यों में नामांकन प्रक्रिया समाप्त

चुनाव आयोग के मुताबिक असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 817 उम्मीदवारों ने 1388 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।वहीं,केरलम की 140 सीटों के लिए 1,252 प्रत्याशियों ने 2,117 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।पुदुचेरी की 30 सीटों के लिए 442 प्रत्याशियों ने 514 नामांकन पत्र जमा किए हैं।आयोग ने बताया कि,गोवा में विधानसभा की एक सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

कर्नाटक की 2 सीटों पर भी होना है उपचुनाव

कर्नाटक की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों ने 71 नामांकन पत्र जमा किये हैं।इसके अलावा नागालैंड की एक सीट के लिए सात प्रत्याशियों ने कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।त्रिपुरा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशियों ने 16 नामांकन पत्र भरे हैं।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च

चुनाव आयोग ने 15 मार्च को असम,केरलम,पुदुचेरी,तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधान सभाओं के आम चुनावों और 6 राज्यों में उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था। असम, केरलम, पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव और अन्य चार राज्यों में उपचुनावों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है।इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों और उपचुनावों के लिए नामांकनों की जांच की तिथि आज और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च है।

BJP अध्यक्ष का 2 दिवसीय बंगाल दौरा

वहीं पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है।इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं जहां भाजपा अध्यक्ष चुनाव प्रचार की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेंगे।बीजेपी अध्यक्ष की अध्यक्षता में हावड़ा और हुगली जोन की हाई लेवल मीटिंग कोलकाता के होटल वेस्टिन में होगी उनकी इस यात्रा को पश्चिम बंगाल प्रवास का नाम दिया गया है बैठक में चुनाव की सभी तैयारियों पर गहन चिंतन मंथन किया जाएगा।

2