Assam Assembly Election 2026: आम आदमी पार्टी ने फूंका बिगुल, 14 प्रत्याशियों की सूची आउट

असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने डेरगांव से पुलिन गोगोई और गुवाहाटी से अनुरूपा डेकराजा जैसे नामों पर दांव लगाया है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के संभावित ऐलान से ठीक पहले आई इस लिस्ट ने राज्य का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

Assam Assembly Election 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 15, 2026

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसी चुनावी गहमागहमी के बीच, आज रविवार (15 मार्च) को आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 14 उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची जारी कर चुनावी समर में अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज करा दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर सकता है, जिससे पहले राजनीतिक दलों में अपने योद्धाओं को मैदान में उतारने की होड़ मच गई है।

डेरगांव और सेंट्रल गुवाहाटी के चुनावी रण में AAP के प्रमुख चेहरे

बताते चले कि, आम आदमी पार्टी ने अपनी इस शुरुआती लिस्ट में क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है। पार्टी ने डेरगांव विधानसभा सीट से पुलिन गोगोई को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, नाओबोइचा क्षेत्र की जिम्मेदारी अच्युत दास को सौंपी गई है। राजधानी की महत्वपूर्ण सीट सेंट्रल गुवाहाटी से पार्टी ने महिला चेहरे के रूप में अनुरूपा डेकराजा पर भरोसा जताया है। इसके अतिरिक्त, गोहपुर से जरबोम कुटुम और खुमटाई विधानसभा क्षेत्र से आशीष हजारिका को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी का लक्ष्य इन महत्वपूर्ण सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला पैदा करना है।

सिबसागर और रोंगापाड़ी में प्रत्याशियों का नामांकन

पार्टी ने ऊपरी असम की प्रतिष्ठित सिबसागर सीट के लिए तपन गोगोई के नाम पर मुहर लगाई है, जो क्षेत्र में खासे सक्रिय रहे हैं। इसी तरह, रोंगापाड़ी विधानसभा क्षेत्र से टिकेंद्र थापा को उम्मीदवार बनाया गया है। AAP की इस सूची से साफ झलकता है कि पार्टी ने स्थानीय मुद्दों और सामाजिक पकड़ रखने वाले चेहरों को प्राथमिकता दी है ताकि सत्ताधारी दल और मुख्य विपक्षी गठबंधन को कड़ी टक्कर दी जा सके।

https://x.com/AamAadmiParty/status/2033052461490122973?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2033052461490122973%7Ctwgr%5Ed36545a20c580e69a844300299bdda729f4d1cf9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Faam-aadmi-party-releases-first-list-of-14-candidates-in-assam-assembly-election-arvind-kejriwal-3101648

जाहिदुल इस्लाम खान और अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए टिकट वितरण

आपको बता दे कि, आम आदमी पार्टी ने सामाजिक विविधता को साधते हुए चेंगा विधानसभा से जाहिदुल इस्लाम खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही नदुआर से रंजीत बोरो और तिताबर से पल्लव सैकिया को टिकट दिया गया है। पार्टी ने ईस्ट गोलपारा में जिन्ना अमीर हुसैन और राहा सुरक्षित सीट से बरुण बिकास दास को प्रत्याशी बनाया है। बोकाजन से रेनुका तिमुंगपी और बिश्वनाथ विधानसभा सीट से अनंता गोगोई के नामों की घोषणा के साथ ही पार्टी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

केरल चुनाव और पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार की संगठनात्मक योजना

असम से पहले आम आदमी पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए भी 22 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। पार्टी आलाकमान का कहना है कि इन उम्मीदवारों का चयन राज्य में संगठन के विस्तार और भविष्य की चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखकर किया गया है। ‘आप’ अब दिल्ली और पंजाब के बाहर भी एक सशक्त राष्ट्रीय विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है, जिसका असर असम की इन पहली 14 सीटों के चयन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।