Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची की भी घोषणा कर दी है। ऐसे में इस सूची में कुल 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें गुवाहाटी की हाई प्रोफाइल दिसपुर सीट भी शामिल हैं। पार्टी का मुख्य उद्देश्य असम में अपनी उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करने के साथ-साथ साफ-सुथरी राजनीति, विकास और अच्छे शासन के मुद्दों पर वोट मांगना है।
Assam Election 2026: बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकांडी से ठोकेंगे ताल, AIUDF की दूसरी लिस्ट में 25 नाम!
कौन-कौन से उम्मीदवार हैं शामिल?
AAP की इस नई सूची में शामिल उम्मीदवार और उनकी सीटें निम्नलिखित हैं:
- बरहामपुर: रानू माई तेरॉन्ग
- दीफू: बिरेश दिफोसा
- जोरहाट: प्रणब प्रियांग्शु दत्ता
- नॉर्थ करीमगंज: सय्यदुल हक
- पलाशबाड़ी: एल्विन बरुआ
- दिसपुर: बल्लव पात्रा
दिसपुर सीट को खास माना जा रहा है क्योंकि यह गुवाहाटी में मुख्यमंत्री कार्यालय के पास स्थित है और विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण मानी जाती है। पार्टी ने इसी सीट पर बल्लव पात्रा को उम्मीदवार बनाया है, जिससे यह हाई-प्रोफाइल मुकाबला बन गया है।
कुल उम्मीदवारों की संख्या और चुनाव की तैयारिया

आपको बता दें कि, AAP ने पहले ही अपनी पहली सूची में 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जो की दूसरी सूची जारी होने के बाद इसकी संख्या 20 हो गई है। असम में विधानसभा चुनाव अप्रैल 2026 में होने हैं और AAP ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अकेले चुनाव में उतरेगी। पार्टी ने कहा है कि वह लोगों के बीच विकास, पारदर्शिता और अच्छे शासन के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। यह सूची जारी होने के बाद असम की राजनीति में हलचल मच गई है और विपक्षी पार्टियां—विशेषकर बीजेपी और कांग्रेस—AAP को अब गंभीर चुनौती के रूप में देख रही हैं।
दिसपुर सीट पर हाई-प्रोफाइल मुकाबला
दिसपुर सीट पर AAP का उम्मीदवार मैदान में उतरना BJP के लिए चिंता का विषय बन सकता है। क्योंकि यह सीट गुवाहाटी की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक है और मुख्यमंत्री कार्यालय के पास है, इसीलिए चुनाव में इसका राजनीतिक महत्व अत्यधिक है। AAP का यह कदम यह संकेत देता है कि पार्टी असम में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है और जनता के बीच अपनी राजनीतिक वैधता बढ़ाने की कोशिश में लगी है। पार्टी ने पहले ही संकेत दिया है कि जल्द ही और उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
असम की कुल विधानसभा सीटें और AAP की रणनीति
असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं। AAP अब धीरे-धीरे अपनी उपस्थिति बढ़ाने की कोशिश कर रही है और हर क्षेत्र में मजबूत उम्मीदवार उतारने का लक्ष्य रख रही है। पार्टी का उद्देश्य है कि वह विकास, पारदर्शिता और लोगों के कल्याण के मुद्दों के आधार पर चुनाव में अपने उम्मीदवारों को सफलता दिलाए। इस प्रकार, AAP की दूसरी सूची ने असम की राजनीतिक दिशा और चुनावी रणनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। आने वाले हफ्तों में, पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की घोषणाओं के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि AAP किस तरह से असम विधानसभा में अपनी पैठ मजबूत कर पाती है।









