CM Yogi Assam Rally: असम के बरपेटा जिले में उस समय खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जब योगी यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले उनके इस दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों में खासा जोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो लंबे समय से उन्हें सिर्फ टीवी पर देखते आए हैं, लेकिन अब उन्हें सामने सुनने का अवसर मिल रहा है।
एक न्युज एजेंसी से बातचीत के दौरान BJP समर्थक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा में सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले क्षेत्र में बाहरी लोगों की समस्या थी, लेकिन अब उसमें कमी आई है। समर्थकों को उम्मीद है कि असम में भी इसी तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
CM Yogi Statement: “PM मोदी के नेतृत्व में, हम सुरक्षित हैं…” CM योगी का बड़ा बयान आया सामने
विकास और सुरक्षा बने मुख्य मुद्दे
आपको बता दें कि, इस चुनावी माहौल में विकास, सुशासन और सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उभरकर सामने आ रहे हें। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और BJP लगातार अवैध घुसपैठ के मुद्दे को उठा रहे हैं। उनका मानना है कि यह समस्या राज्य की जनसंख्या संरचना और संसाधनों पर प्रभाव डाल रही है। इसी क्रम में, पार्टी नेताओं द्वारा मतदाताओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि सख्त नीतियों और मजबूत प्रशासन से राज्य का समग्र विकास संभव है।
नितिन गडकरी का बयान और चुनावी अपील

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी असम में BJP की वापसी के लिए जोरदार अपील की थी। गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अवैध प्रवास के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को अनधिकृत प्रवेश की अनुमति नहीं देनी चाहिए और यह जरूरी है कि असम और देश के विकास के लिए इस समस्या का समाधान किया जाए। गडकरी ने मतदाताओं से अपील की कि वे BJP को पूर्ण बहुमत देकर राज्य में स्थिर सरकार सुनिश्चित करें।
Shaukat ALi के विवादित बयान से भड़के CM Yogi, UP Police को दी Encounter की खुली छूट
चुनावी समीकरण और गठबंधन
असम में आगामी विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें राज्य की सभी 126 सीटों पर मतदान होगा। BJP इस बार लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में है। पार्टी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व में एक मजबूत विपक्षी गठबंधन भी मैदान में है, जिसमें असम जातीय परिषद, रायजोर दल, CPI(M), CPI(ML) और अन्य दल शामिल हैं। यह गठबंधन BJP को कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रहा है।
नतीजों का इंतज़ार
चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिनका इंतजार पूरे राज्य को है। इस बीच, सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की रैली जैसे बड़े राजनीतिक कार्यक्रम इस चुनावी माहौल को और अधिक गर्म बना रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि असम का यह चुनाव बेहद दिलचस्प और प्रतिस्पर्धात्मक होने वाला है।










